Cibil Score Kya hota hai: सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर अकसर हम सुनते आए हैं. अगर आपने कभी लोन लिया हो या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया तो शायद आप इस शब्द से वाकिफ होंगे. क्या आपको भी सिबिल स्कोर को लेकर कोई कनफ्यूजन है? तो चलिए आज आसान भाषा में समझते है सिबिल स्कोर क्या होता है और ये आपको कैसे फायदा देगा.

अगर सिबिल स्कोर खराब होता है तो आपको कई दिक्कत हो सकती है. खराब सिबिल स्कोर के चलते शायद ही कोई बैंक आपको लोन देने को राजी हो. इसलिए आपको हमेशा सिबिल स्कोर के साथ बनाकर रखनी होती है. सरल शब्दों में कहें तो सिबिल स्कोर हमेशा अच्छा ही रखें. चलिए इसके बारे में और बात करने से पहले सिबिल स्कोर क्या है, ये जान लेते हैं.
क्या होता है सिबिल स्कोर?
सिबिल स्कोर तीन अंकों का नंबर है. ये 300 से 900 के बीच हो सकती है. आपका जितना ज्यादा सिबिल स्कोर होगा, उतना ही आपके लिए ये फायदेमंद रहेगा. 750 से ज्यादा सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है. सिबिल रिपोर्ट या क्रेडिट इन्फॉर्मेशन द्वारा सिबिल स्कोर दिया जाता है. यह स्कोर आपके क्रेडिट कार्ड या कोई उधार की पेमंट के आथार पर दिया जाता है. सरल भाषा में कहें तो आपके क्रेडिट इतिहास के आधार पर आपको सिबिल स्कोर दिया जाता है.
कितना सिबिल स्कोर है बेहतर?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सिबिल स्कोर जितना ज्यादा होगा, उतना ही अच्छा होता है. वहीं ज्यादातर 750 से अधिक सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है. अगर आपका सिबिल स्कोर 750 है, तो आसानी से पसर्नल लोन मिल सकता है. लेकिन खराब सिबिल स्कोर के चलते आपको क्रेडिट कार्ड लेने में या फिर लोन लेने में दिक्क्त हो सकती है.
सिबिल स्कोर एक तरह से बैंक और फाइनेशियल कंपनियों को ये बताता है कि लोन लेने वाला व्यक्ति भुगतान करने के लिए कितना सक्षम है. क्योंकि ये सिबिल स्कोर आपके भुगतान और क्रेडिट इतिहास के आधार पर ही दिया जाता है.
लोन लेते वक्त कैसे मदद करता है सिबिल स्कोर?
सिबिल स्कोर एक तरह किसी भी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री या उसकी भुगतान करने की श्रमता को दर्शाता है. इसलिए बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही लोने का ब्याज दर और कई अन्य चीजें तय करता है. इसके अलावा सिबिल स्कोर के आधार पर ही ये तय होता है कि आपको लोन देना है या नहीं
सिबिल स्कोर अच्छा होने पर लोन मिलने की संभावना, कम ब्याज पर लोन और यहां तक की शून्य डाउन पेमेंट पर बड़ी रकम का लोन आसानी से मिल जाता है. इसके अलावा अगर आपका सिबिल स्कोर कम है, तो आप सिक्योर्ड लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस सिक्योर्ड लोन में आपको बैंक में कुछ गिरवी रखना होता है. तभी बैंक विश्वास कर पाता है.
सिक्योड क्रेडिट कार्ड क्या होता है?
मान लीजिए आपका सिबिल स्कोर 750 से नीचे है और कोई भी बैंक या फाइनेशियल कंपनी आपको लोन देने को तैयार नहीं है, ऐसे में आप स्कियोड क्रेडिट कार्ड की डिमांड कर सकते हैं. हालांकि इसमें एक शर्त है कि सिक्योड क्रेडिट कार्ड लेने के लिए उस बैंक में फिक्स डिपॉजिट होना जरूरी है. अगर आपका एफडी नहीं है, तो आपको स्कियोड क्रेडिट नहीं मिल सकता. क्योंकि ये क्रेडिट कार्ड आपको एफडी के आथार पर ही मिलता है. जब तक आपकी एफडी रहेगी, तब तक ये कार्ड भीआपके साथ रहेगा.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications