CIBIL Score: सिबिल स्कोर किसी व्यक्ति के वित्तीय स्थिति का संकेत देता है, जो लोन प्राप्त करने की संभावना और उन पर लागू ब्याज दरों को प्रभावित करता है। यह स्कोर, जो 300 से 900 तक हो सकता है, किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास और वित्तीय अनुशासन का प्रतिबिंब है। जब आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक और वित्तीय संस्थान इस स्कोर की जांच करते हैं। पैन कार्ड के बिना कैसे चेक करें सिबिल स्कोर, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

सिबिल स्कोर कितना होना है बेहतर?
CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और फाइनेंशियल डिसिप्लिन का एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है। यह तीन अंकों का स्कोर होता है, जो आपकी क्रेडिट साख को दर्शाता है। 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है, जो लोन स्वीकृति की अधिक संभावना और कम ब्याज दरों पर लोन प्राप्त करने की संभावना को दर्शाता है।
650 और 750 के बीच के स्कोर को ऐवरेज माना जाता है, जबकि 650 से कम स्कोर लोन प्राप्त करना अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकता है। यह तीन अंकों की संख्या एक उधारकर्ता के रूप में आपकी विश्वसनीयता का एक पैमाना है, जो न केवल लोन स्वीकृति को प्रभावित करती है, बल्कि लोन की शर्तों को भी प्रभावित करती है।
पैन कार्ड के बिना कैसे चेक करें सिबिल स्कोर?
एक मजबूत CIBIL स्कोर बनाए रखने का महत्व सिर्फ लोन हासिल करने से कहीं ज़्यादा है। यह कम ब्याज दरों के कारण बेहतर लोन डील जैसे लाभ प्रदान करता है, जिससे बचत होती है। कम स्कोर वाले लोगों के लिए समय पर बिल और लोन चुकाने से धीरे-धीरे आपके स्कोर में सुधार कर सकते है।
जो लोग पैन कार्ड के बिना अपना CIBIL स्कोर चेक करना चाहते हैं, उनके लिए CIBIL ने प्रोसेस को सरल बना दिया है। CIBIL की आधिकारिक साइट पर जाकर, यूजर 'व्यक्तिगत CIBIL स्कोर' अनुभाग चुन सकते हैं और अपना फ्री में स्कोर प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इस प्रोसेस में एक खाता बनाना, एक डॉक्यूमेंट (जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) चुनना और वेरिफिकेशन के लिए व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करना शामिल है, जिसमें एक OTP चरण भी शामिल है।
CIBIL स्कोर मॉनिटर करना है जरूरी
CIBIL स्कोर आपकी फाइनेंशियल हेल्थ को दिखाता है। इसे नियमित रूप से मॉनिटर करना जरूरी है। इससे वित्तीय स्थिरता यानी यह आपके वित्तीय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, ये बेहतर लोन डील यानी प्रॉपर मॉनिटरिंग से आप अपने स्कोर को सुधार सकते हैं, जिससे आपको बेहतर लोन ऑफर मिल सकते हैं। इसके अलावा धोखाधड़ी से बचाव में मदद होती है। यानी समय-समय पर स्कोर चेक करने से किसी भी अनधिकृत गतिविधि का पता लगाया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications