नई दिल्ली, मार्च 14। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) आपको अपने पसंद का घर खरीदने के लिए एक बड़ी लोन राशि प्राप्त करने की संभावनाओं में काफी सुधार करा सकता है। क्रेडिट स्कोर वे वैल्यू है जो किसी व्यक्ति की क्रेडिट फाइल्स को एनालिसिस करने के बाद पता लगाया जाता है और इससे यह निर्धारित किया जाता है कि कोई व्यक्ति क्रेडिट (लोन देने) योग्य है या नहीं। यदि क्रेडिट स्कोर बैंक या फाइनेंस कंपनी की निर्धारित सीमा को पूरा नहीं करता तो वो लोन देने से इनकार कर देते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले इस स्कोर में सुधार किया जाए। यहां हम आपको ऐेसे टिप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप आराम से अपना सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं।
बकाया लोन राशि का सही समय पर भुगतान
आपका क्रेडिट स्कोर नीचे न गिरे और कम रहे इसके लिए आपको यह करना है कि सभी देनदारियों का भुगतान पर समय करें। इसमें आपका लोन और क्रेडिट कार्ड की बकाया पेमेंट हो सकती है। समय पर लोन या क्रेडिट कार्ड का बकाया चुका कर आप जिम्मेदार व्यक्ति कहलाएंगे। इस तरह का जरूरी अनुशासन आपको कम रिस्क वाला कर्जदार बनाएगा। आपकी छवि कर्जदाता की नजर में अच्छी रहेगी।
लोन को बैलेंस करना जरूरी
आपके क्रेडिट रिकॉर्ड में सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन का बैलेंस हो तो बेहतर है। इससे आपके लोन पोर्टफोलियो में बैलेंस बना रहेगा। अगर किसी के रिकॉर्ड में कई अनसिक्योर्ड लोन हों तो उसके क्रेडिट स्कोर पर इसका निगेटिव असर पड़ सकता है। एक सिक्योर्ड ऋण के लिए आपको ऋणदाता को एक एसेट प्रदान करते हैं, जिसका उपयोग लोन के लिए कोलेट्रोल के रूप में किया जाएगा। जबकि अनसिक्योर्ड ऋण के लिए आपको ऋण प्राप्त करने के लिए कोलेट्रोल के रूप में एसेट प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती है।
क्रेडिट रिपोर्ट को ट्रैक करते रहें
भले ही आपको कोई जरूरत पड़े या नहीं, पर आपको चाहिए कि अपने क्रेडिट रिपोर्ट को समय समय पर देखते रहें। ऐसा करके कोई भी गलति से बच सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रेडिट ब्यूरो कानूनन ऋणकर्ताओं को सालाना क्रेडिट रिपोर्ट देता है। यानी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रेडिट रिपोर्ट के दुरुस्त रखना कितना जरूरी है।
बैलेंस क्रेडिट का सही तरीके से यूटिलाइजेशन
ऋणदाता इस पर नजर डाल सकते हैं कि अपने क्रेडिट एक्सटेंशन को आप कितनी अच्छी तरह से संभाल रहे हैं। अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने का ये एक सही तरीका भी है। इसमें सबसे जरूरी होता है अपने क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करके उन्हें सही तरह से मैनेज करना। यदि आप ऐसा करते हैं तो सिबिल पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
कम से कम कितना सिबिल अच्छा
बता दें कि सिबिल स्कोर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रदान किया जाता है। सिबिल 300 और 900 के बीच होता है। ये स्कोर 900 के जितना करीब होगा, उतना अच्छा। सिबिल स्कोर इस बात पर निर्भर करता है कि कोई वित्तीय दायित्वों को कैसे मैनेज करता है। 750 या इससे अधिक सिबिल अच्छा माना जाता है। इसे ऐसे समझें कि इतना सिबिल अच्छी लोन डील्स, उचित ब्याज दर और अनुकूल लोन शर्तों के लिए जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications