नई दिल्ली, जुलाई 19। प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चे को सबसे अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। अगर किसी पेरेंट्स की इच्छा हो की वो अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने के लिए भेजे तो विदेश में पढ़ाई में लगने वाले खर्चे को आज से ही जमा करना सही कदम होगा। आज के समय में शिक्षा महंगी हो गई है। इसलिए विदेश के देशों में अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भेजने के लिए एक बड़े धन कोष की जरूरत होगी।
अभी से शुरू कर दे निवेश
यदि आपका बच्चा अभी 10 वर्ष का है, और आप उसे स्नातक, स्नातकोत्तर या दोनों की पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते हैं तो आर्थिक जानकारों के अनुसार आपको अभी से निवेश करना शुरू कर देनी चाहिए। जानकारों के अनुसार विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने के लिए आपको अपने बच्चे के लिए कॉलेज फीस, छात्रावास या घर का किराया, रोज के खर्चे, आने जाने का हवाई किराया आदी का खर्चा उठाना होता है। इन सभी खर्चों को सामान्य तौर पर जोड़े तो यह 50 लाख से 75 लाख के बीच हो जाता है, कुछ देशों में तो यह राशि 1 करोड़ तक पहुच जाती है।
योजना बना के करें निवेश
अगर आपके बच्चों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई शुरू करने में 7-8 साल का समय बचा है तो, आपको एक बड़ी राशि इकट्ठा करने के लिए हर महीने के निवेश की योजना बनानी चाहिए। आप निवेश की योजना बनाने में किसी आर्थिक सलाहकार की भी मदद ले सकते हैं। जानकारों की मानें तो आपको पढ़ाई में होने वाले अनुमानित खर्च की गणना कर लेनी चाहिए। खर्च की राशि कैलकुलेट करने के बाद आपको योजना के तहत म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट, बॉन्ड और अन्य इक्विटी टुल्स में अलग-अलग एक निश्चित राशि निवेश करनी चाहिए। अलग- अलग निवेश करने से जोखिम को कम कर सकते हैं।
निकालते समय रखे सावधानी
जब आप अपने निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच जाए। जानकरा कहते हैं कि आपको अपने पोर्टफोलियो को ऋण में बदल लेना चाहिए। इससे बाजार के अस्थिरता के कारण जाखिम कम होता है। लगातार और सावधानी पुर्वक निवेश से आप अपने बच्चो के विदेश शिक्षा के लिए फंड समय पर जुटा पाएंगे।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications