ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। अब वॉट्सऐप पर ही पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन सहित सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।
नई दिल्ली: ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। अब वॉट्सऐप पर ही पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन सहित सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। यूं कहें कि बार-बार ट्रेन से जुड़ी जानकारी के लिए गूगल करने की समस्या से निजात पाने का वक्त आ गया है।

ट्रेन की लाइव लोकेशन सहित सभी जरूरी जानकारी
जी हां पहले अक्सर यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था। रेलोफाई नामक मोबाइल ऐप में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से आपको वॉट्सऐप के जरिये पीएनआर स्टेटस, ट्रेन जर्नी इन्फर्मेशन, ट्रेन लाइव स्टेटस समेत अन्य जानकारी मिलेगी और इसके लिए बार-बार आपको गूगल की शरण में नहीं जाना पड़ेगा। मुंबई बेस्ड स्टार्टअप के बनाए रेलोफाई ऐप के इस नए फीचर्स से रेल यात्रियों की बहुत सी परेशानियों का हल निकल जाएगा और उन्हें उनके मोबाइल पर ट्रेन जर्नी से जुड़ीं जानकारियां मिलती रहेंगी।
अब वॉट्सऐप पर मिलेगी पीएनआर नंबर
तो अगर अब आप यात्रा करने का सोच रहे है तो अब आप वॉट्सऐप से ही सारी जानकारी ले सकते है। पीएनआर स्टेटस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप +91 98811 93322 नंबर एक बार अपना 10 डिजिट का पीएनआर नंबर शेयर करेंगे, उसके बाद उन्हें रेगुलर पीएनआर स्टेटस के बारे में पता चलता जाएगा कि उनका टिकट वेटिंग है, कन्फर्म हो गया या आरएसी पर आकर लटका रह गया। इसके साथ ही उन्हें वॉट्सऐप पर ही ट्रेन डिले स्टेटस की भी जानकारी मिलेगी। वहीं अगर यात्री ट्रेन में हैं तो उन्हें अगले स्टेशन, पिछले स्टेशन समेत अन्य जानकारी मिलती रहेगी।
रेलोफाई ऐप से यात्रा हो जाएगी आसान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलोफाई के मुताबिक हर महीने 60 लाख से ज्यादा ट्रेन यात्री ट्रेन यात्रा से जुड़ी जानकारियों के लिए सर्च इंजन गूगल के भरोसे रहते हैं और उन्हें ट्रेन लाइव स्टेटस या डेस्टिनेशंस की सही-सही जानकारी भी नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही ट्रेन यात्रा से जुड़ी जानकारियों के लिए वह मल्टिपल ऐप्स या गूगल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में रेलोफाई ने दावा किया है कि यूजर्स को एक ही प्लैटफॉर्म पर सारी जानकारियां, वो भी वॉट्सऐप के जरिये देने की कोशिश की जाएगी, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। मालूम हो कि रेलोफाई की मदद से आप टिकट काटते वक्त प्राइस कंपरीजन कर यात्रा के दूसरे विकल्पों के बारे में भी पता कर सकते हैं। साथ ही इसमें यात्रा में लगने वाले समय की भी जानकारी दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
