नई दिल्ली, फरवरी 6। कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आईपीओ आज सबसे लोकप्रिय निवेश रूटों में से एक बन गया है। आईपीओ में निवेश करते समय निवेशक कंपनी के नाम और बिजनेस को चेक करते हैं। हालांकि कंपनी के अलावा, कई अन्य चीजें होती हैं जिन्हें निवेशकों को आईपीओ में निवेश से पहले चेक करना चाहिए। कंपनी के इतिहास और भविष्य के लक्ष्यों पर विचार जरूरी है। कंपनी की ग्रोथ कैपिसिटी का अनुमान लगाने के लिए निवेशकों को पहले इसके वित्तीय इतिहास को समझना चाहिए और पिछले कई वर्षों में इसके प्रदर्शन का मूल्यांकन करना चाहिए। आईपीओ में निवेश करते समय देखने के लिए 4 आसान चीजें हैं, जिन्हें चेक करके आप सही कंपनी का चुनाव कर सकते हैं। एलआईसी का आईपीओ अगले महीने आएगा। यदि आपका प्लान एलआईसी के आईपीओ में निवेश का है तो उससे पहले यहां बताई जाने वाले 4 फैक्टर जरूर चेक करें।
बिजनेस को समझें
किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी प्रोफ़ाइल और बैकग्राउंड की जाँच करना पहला कदम है। कॉर्पोरेट उद्देश्यों में स्पष्टता जरूरी है, जैसा कि उद्देश्य और टार्गेट को प्राप्त करने के लिए एक्शन प्लान में स्पष्टता। कंपनी की ग्रोथ क्षमता को समझने के लिए, निवेशक को पहले कंपनी के वित्तीय इतिहास को चेक करना चाहिए और पिछले कई वर्षों में इसके वित्तीय नतीजों का मूल्यांकन करना चाहिए। इस विश्लेषण से यह भी पता चलेगा कि फर्म आईपीओ की योजना क्यों बना रही है और जुटाए गए पैसे का उपयोग करने की उसकी योजना क्या है।
प्रमोटरों और उनके इरादों को जानें
एक निवेशक को लगातार यह पता होना चाहिए कि फर्म का प्रमोटर कौन है। मैनेजमेंट क्वालिफिकेशन जरूरी है। यदि कोई प्रमोटर ग्रुप अपनी हिस्सेदारी को बहुत कम कर रहा है, तो यह संकेत दे सकता है कि उस ग्रुप ने कंपनी में विश्वास खो दिया है। यह भी संकेत होता है कि यह लंबे समय तक फर्म के संचालन में दिलचस्पी नहीं रखते।
आकर्षक और ग्रोथ वाली कंपनी कोई नहीं छोड़ेगा
सीधा सा फंडा है कि कोई भी ऐसी फर्म नहीं छोड़ना चाहता जो आकर्षक और ग्रोथ कर रही हो। आईपीओ में निवेश करने से पहले इस बात पर विचार करें कि प्रमोटर समूह कितनी हिस्सेदारी कम कर रहा है। कानून के अनुसार, आईपीओ के बाद, प्रमोटरों को कम से कम 20% स्टॉक को नियंत्रित करना चाहिए। दूसरी ओर सफल बिजनेसों के प्रमोटर अक्सर काफी अधिक हिस्सा रखते हैं।
कंपनी की क्षमता
निवेश करने के लिए बढ़िया आईपीओ वह है जिसमें कंपनी के पास फ्यूचर ग्रोथ की सबसे अधिक संभावना है। एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड फ्यूचर की इनकम में वृद्धि सुनिश्चित नहीं करता है। आईपीओ निवेश स्टडी के दौरान कंपनी की इंडस्ट्री की भी जांच करें कि उस क्षेत्र के लिए फ्यूचर कैसा रहने वाला है।
डीआरएचपी ध्यान से पढ़ें
जब कोई कंपनी निवेशकों को कंपनी के शेयर बेचकर पैसा जुटाना चाहती है, तो वह सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीईएचपी) फाइल करती है। ये निवेशकों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें कंपनी के कमर्शियल ऑपरेशन, प्रमोटरों, फाइनेंस और कंपनी के आईपीओ के माध्यम से कैश प्राप्त करने के लक्ष्य के बारे में पूरी जानकारी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications