अगर आपके पास किसी भी बैंक में कोई खाता है तो आपका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना बहुत ही जरूरी है।
नई दिल्ली: अगर आपके पास किसी भी बैंक में कोई खाता है तो आपका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपका खाता आधार से नहीं जुड़ा है तो आपको बैंक से लेन देन मे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी दें कि बीते कल यानी मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे 31 मार्च 2021 तक सभी खातों को उनके खाताधारकों के आधार नंबर से जोड़ दें। Masked Aadhaar Card: नहीं चोरी होगी आपकी निजी जानकारी, जानें इसके फायदे ये भी पढ़ें

तो अगर आपका भी बैंक अकांउट आपके आधार से लिंक नहीं है तो जल्द ही ये प्रक्रिया को पूरी करें। वहीं कई लोगों को पता ही नहीं है कि उनका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। अगर आपको भी पता नहीं है कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं तो आप घर बैठे ही इसका पता कर सकते हैं। आज हम अपनी खबर के जरिए आपको ऑनलाइन बैंक अकाउंट आधार लिंकिंग प्रोसेस के बारे में बताएंगे।
ऑनलाइन ऐसे पता करें अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं
- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘आधार सर्विस ' वाले सेक्शन पर क्लिक कर ‘चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस ' पर जाएं।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुलेगा। यहां आपसे 12 संख्या वाला आधार नंबर मांगा जाएगा। पहले आधार नंबर दी गई जगह पर भरें। उसके बाद स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी कोड भी दिखाएगा, जिसे देखकर भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- ऐसे में आपको ओटीपी उसमें डालना होगा और फिर लॉगिन करना होगा।
- अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक हुआ होगा, तो आपको सामने यह बधाई संदेश मिलेगा- "Congratulations! Your Bank Aadhaar Mapping has been done"।
एसबीआई यूजर ऐसे करें ऑनलाइन लिंक
- सबसे पहले आप अपने बैंक के वेबसाइट www.onlinesbi.com पर लॉग इन करें। स्क्रीन की बायीं तरफ दिखाई दे रहे "माई अकाउंट " (मेरे खाते) के तहत "लिंक योर आधार नंबर" पर जाएं।
- अगले पृष्ठ पर खाता संख्या का चयन करें, आधार संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर के अंतिम 2 अंक (इन्हें बदला नहीं जा सकता) दिखाई देंगे।
- मैपिंग की स्थिति की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
- इस प्रोसेस के लिए आपका इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
बैंक खाते को आधार से एटीएम के जरिए करें लिंक
- यदि आपका इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हैं, तो आप अपने डेबिट कार्ड विवरण का उपयोग कर खाते को ऑनलाइन आधार से जोड़ सकते हैं।
- इसके लिए अपना कार्ड एटीएम पर जाकर स्वाइप करें और अपना पिन दर्ज़ करें। "सर्विस " मेन्यू में "Registrations" के विकल्प पर क्लिक करें। अब "Aadhaar Registration" विकल्प का चयन करें। खाते का प्रकार (सेविंग/ करेंट) चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। आधार नंबर पुनः दर्ज करें और ओके बटन पर क्लिक करें। बैंक खाते से आपके आधार की लिंक होते ही आपको सूचना संदेश मिलेगा।
आधार से बैंक अकाउंट लिंक के ये है फायदे
आपके जानकारी के लिए बता दें कि आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने के कई फायदे है। इसके जरिए पेंशन, एलपीजी सब्सिडी या सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली रकम अब सीधे बैंक अकाउंट में ही आती है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपके बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications