घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है।
नई दिल्ली: घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है। ऐसे में आपके घर लेने के सपने को पूरा करता है होम लोन। होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। Loan चुकाने के बाद बैंक से जरूर लें ये डॉक्यूमेंट, वरना होगा नुकसान ये पढ़ें

बहुत से लोग घर खरीदने के लिए होम लोन की मदद लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि देश की अधिकतर सरकारी और निजी बैंक होम लोन उपलब्ध कराती हैं।
7 % से कम ब्याज दरों पर मिल रहा होम लोन
जानकारी दें कि सभी बैंकों के होम लोन की प्रोसेस और ब्याज दर अलग-अलग होती है। अगर आप इन दिनों होम लोन के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको ऐसी बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जो 7 प्रतिशत से कम ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रही हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। हालांकि कई बैंकों में लोन की राशि के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव आ जाता है।
कोटक महिंद्रा बैंक और सिटी बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक और सिटी बैंक होम लोन पर सबसे कम 6.75 प्रतिशत ब्याज ले रही हैं। कोटक महिंद्रा में 0.50% प्रोसेसिंग फीस भी इसमें जुड़ जाती है। वहीं सिटी बैंक की प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपए है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन बैंकों की नजदीकी शाखाओं में भी जा सकते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.80 % दर से ब्याज की पेशकश कर रहा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन पर 6.80 प्रतिशत ब्याज दर है। वहीं इसकी प्रोसेसिंग फीस 5000 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक हो सकती है। आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर भी इस संबंध में ज्यादा डिटेल हासिल कर सकते हैं।
इन तीन बैंकों में 6.85 प्रतिशत ब्याज दर
इन तीनों बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर 6.85 प्रतिशत है। अगर प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में 8500-25,000 रुपए है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) में प्रोसेसिंग फीस 20,000 रुपए और बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) में यह फीस 1500-20,000 रुपए हो सकती है। इन बैंकों के कस्टमर केयर पर बात करके आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
इन 5 बैकों में मिल रहा होम लोन पर ब्याज दर 6.90 प्रतिशत
देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंकों में शुमार एसबीआई (एसबीआई) समेत एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, केनरा, पंजाब और सिंद बैंक बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है। हालांकि इन सभी की प्रोसेसिंग फीस अलग-अलग है। इतना ही नहीं इन सभी बैंकों की लोन प्रोसेसिंग में भी काफी अंतर देखा जा सकता है। नजदीकी शाखाओं में जाकर आप इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लोन लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप भी होम लोन लेने का तो सोच रहे तो इन बातों का ध्यान दें। होम लोन लेते समय सिर्फ कम ब्याज दर पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। ब्याज दर के अलावा आपको लेंडर्स की विश्वसनीयता और अन्य चार्जेज की भी जांच करनी होगी, जो कि हर बैंक में अलग-अलग हो सकते हैं। इसके साथ ही क्रेडिट स्कोर में बदलाव के साथ रिस्क प्रीमियम में भी बदलाव आता है। तो अगर आपने होम लोन लिया है, तो क्रेडिट कार्ड के भुगतान में देरी जैसी लापरवाहियों से आप पर होम लोन ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए आप तिमाही के मुताबिक अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें।
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
होम लोन के लिए बैंक आपसे कई तरह के दस्तावेज लेते हैं। बैंक आपसे प्रोपर्टी से जुड़े दस्तावेज, आय से जुड़े दस्तावेज, पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज मांगते हैं। इनमें दो से तीन साल के फॉर्म-16, इनकम टैक्स रिटर्न, फोटो, तीन से छह माह की सैलरी स्लिप व बैंक स्टेटमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज काफी अहम हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
