सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले। शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना गिरावट के साथ खुला। सोमवार को सोने की कीमत में पहले गिरावट आई।

सोमवार को शुक्रवार के मुकाबले 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने का हाजिर भाव आज 55 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51386 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 198 रुपये नीचे खुली। आज चांदी 65226 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38540 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65226 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऑल टाइम हाई रेट से लुढ़क गया सोना
सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 4813 रुपए नीचे लुढ़क गया है। भारत-चीन की बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच पिछले हफ्ते सोने की कीमत में तेजी का रुख रहा। हालांकि सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 4813 रुपए तक नीचे गिर गया है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं सोना अब तक 4813 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। वहीं चांदी की कीमत में 10 हजार तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत जहां 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, वहीं अब उसकी कीमत गिरकर 65424 रुपए तक नीचे गिर गई है।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।


Click it and Unblock the Notifications