रिचफील की फ्रेंचाइजी लेने का मौका, मिलेगा 35 फीसदी तक रिटर्न

नई दिल्ली। हेयर ट्रीटमेंट के कारोबार वाली कंपनी रिचफील फ्रेंचाइजी लेने का मौका दे रही है। कंपनी ने फ्रेंचाइजी लेने के लिए कई विकल्प दिए हैं। लोग अपने निवेश की क्षमता के हिसाब से फ्रेंचाइजी लेकर फायदा कमा सकते हैं। कपंनी ने इसमें से एक विकल्प में 21 फीसदी तक सालाना गारंटीड रिटर्न देने का वादा किया है। कंपनी का कहना है कि वह रिटर्न के चेक एडवांस में देगी, जिससे पेमेंट में किसी भी प्रकार की देरी न हो। कंपनी निवेश के 3 विकल्प लेकर आई है।

कंपनी के बारे में

कंपनी के देश में करीब 30 सालों से ज्यादा काम कर रही है और इसके 80 से ज्यादा शहरों में सेंटर हैं। कंपनी ईएमआई पर भी इजाल की सुविधा देती है। आइये जानते है आवेदन का पूरा तरीका और कंपनी की बेवसाइट का पता।

रिचफील की फ्रेंचाइजी पहला विकल्प

रिचफील की फ्रेंचाइजी पहला विकल्प

रिचफील की फ्रेंचाइजी लेने का पहला विकल्प 15 लाख रुपये के निवेश से शुरू होता है। कंपनी इसे फ्रैंचाइजी ओंड फ्रेंचाइजी ऑपरेटिड मॉडल कहती है। इस मॉडल में लोग कंपनी से रिचफील की फ्रेंचाइजी लेकर उसे खुद चला सकते हैं। इस मॉडल में फ्रेंचाइजी लेने वालों को कंपनी ट्रेनिंग और विज्ञापन की मदद उपलब्ध कराती है। कंपनी ऐसी फ्रैंचाइजी देश के कई शहरों में दे रही है। इस मॉडल से कारोबार करने पर लोग 35 फीसदी का औसत रिटर्न पा सकते हैं। लेकिन कंपनी इसकी गारंटी नहीं लेती है। 

रिचफील की फ्रेंचाइजी का दूसरा विकल्प

रिचफील की फ्रेंचाइजी का दूसरा विकल्प

रिचफील की फ्रेंचाइजी का दूसरा मॉडल 40 लाख रुपये के निवेश पर उपलब्ध है। कंपनी इसे फ्रैंचाइजी ओन्ड कंपनी ऑपरेटिड मॉडल कहती है। कंपनी इसमें अपने अच्छे चल रहे क्लीनिक को फ्रेंचाइजी लेने वाले को चलाने के लिए देती है। लेकिन ऐसी फ्रेंचाइजी देने के पहले कपंनी उसे लेने वाले की सेल्स की क्षमता को भी परखती है। कंपनी का कहना कि अगर फ्रेंचाइजी लेने वाला सक्षम हैं तो ऐसे मॉडल से 30 से 35 फीसदी तक निवेश पर रिटर्न पा सकता है। 

रिचफील की फ्रेंचाइजी का तीसरा विकल्प

रिचफील की फ्रेंचाइजी का तीसरा विकल्प

रिचफील की फ्रेंचाइजी का तीसरा विकल्प गारंटीड रिटर्न का है। कंपनी ऐसी फ्रेंचाइजी देने के लिए 60 लाख रुपये लेती है। कंपनी इसे फिक्स रिटर्न मॉडल कहती है। कंपनी में फ्रेंचाइजी को 7 साल के लिए निवेश करना होता है। इस मॉडल के तहत अभी कंपनी दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरू सहित पुणे में ऐसी फ्रेंचाइजी दे रही है।

रिचफील की फ्रेंचाइजी के फायदे का गणित

-कंपनी लेती है 60 लाख रुपये का निवेश
-यह निवेश 84 महीने के लिए करना होता है
-इस निवेश पर कंपनी देती है 21 फीसदी का वार्षिक रिटर्न
-यह पैसा पोस्ट डेटेड चेक के माध्यम से पहले ही दिया जाता है।

कैसे करना होगा निवेश

-5 लाख रुपये लेती है एडवांस 

-20 लाख रुपये इस एडवांस देने के बाद 7 दिनों के अंदर
-बाकी 35 लाख रुपये 45 दिनों के अंदर देना होता है

कहां मिलेगी इस बारे में ज्यादा जानकारी

इस बारे में कंपनी की बेवसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है

https://www.richfeel.com/investor/

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+