Chamunda Electricals IPO Allotment Status: चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 4 फरवरी से शुरू हुआ था और 6 फरवरी को बंद हुआ है। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट आज 7 फरवरी, 2025 को होगा। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग 11 फरवरी तय की गई है। चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ 14.60 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 29.19 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आइए आपको बताते हैं कि इस आईपीओ का आप अलॉटमेंट स्टेट्स चेक कैसे कर सकते हैं।

चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का प्राइस बैंड
चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹47 से ₹50 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 3000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,50,000 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (6,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹3,00,000 है।
इतना है चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का जीएमपी
अनलिस्टेड मार्केट में Chamunda Electricals IPO जीएमपी 27 रुपये है जो कैप प्राइस की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक है। यह इस इश्यू का उच्चतम जीएमपी भी है। इश्यू खुलने के एक दिन पहले जीएमपी 11 रुपये था।
चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेट्स
इस एसएमई आईपीओ कुल मिला कर 737.97 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन मिला है। क्यूआईबी कैटेगरी में 155.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है और एनआईआई कैटेगरी 1943.09 गुना और रिटेल कैटेगरी 554.13 गुना बुक हुई है। सार्वजनिक पेशकश का लगभग 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (qualified institutional buyers) के लिए, लगभग 35% खुदरा निवेशकों (retail investors) के लिए और शेष 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (non-institutional investors) के लिए आरक्षित है।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेट्स
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर आप आसानी से अलॉटमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो कना होगा।
1) सबसे पहले https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp पर जाएं।
2) यदि आप पहले से रजिस्ट्रर नहीं हैं, तो सभी आवश्यक जानकारी के साथ साइन अप करें।
3) अपने एप्लीकेशन नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
4) 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करें।
5) सुनिश्चित करें कि IPO बोली विवरण कॉलम चेक किया गया है।
6) ड्रॉपडाउन में प्रतीक/कंपनी का चयन करें।
7) अपना पैन नंबर जांचें और अपना आवेदन नंबर दर्ज करें।
8) 'डेटा प्राप्त करें' बटन दबाएं और अपना आवंटन स्थिति प्राप्त करें।
इस तरह से आप अलॉटमेंट स्टेट्स को चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
