CBSE Udaan Yojana in Hindi: केंद्र सरकार के द्वारामहिलाओं और लड़कियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जो लड़कियां कक्षा 11 में पढ़ रही है उनके लिए सरकार द्वारा उड़ान योजना चलाई जा रही है। इस योजना का नाम चाइल्ड सीबीएसई उड़ान स्कीम है। केंद्र सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए देश की बेटियों का इंजीनियरिंग कॉलेज में एनरोलमेंट बढ़ावा देने का है।
गौरतालाब है कि इस योजना को सीबीएसई बोर्ड और मानव संसाधन और विकास मंत्रालय की साझेदारी में बनाया गया है। इसके तहत कक्षा 11 की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करवाई जाती है। उड़ान स्कीम के जरिए आपको इंजीनियरिंग कॉलेज में एंट्रेंस पाने के लिए जो भी स्टडी मैटेरियल होता है, वह उपलब्ध कराया जाता है।

जानकारी के लिए बताते चले कि इस स्कीम के तहत पूरे भारत में कई जगहों पर वर्चुअल एक्सेस क्लासेस भी चलाई जाती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि योग्य छात्राओं को टैबलेट देने के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। सीबीएसई चाइल्ड उड़ान स्कीम के जरिए आपको एक पोर्टल पर पूरा स्टडी मैटेरियल मिल जाता है। वहां पर आप चीजों को पढ़ सकते हैं और उनके वीडियो भी देख सकते हैं।
इसके साथ ही छात्राओं को टेक्निकल टूल्स के प्रॉपर नॉलेज के लिए ओरिएंटेशन सेशन भी रखा गया है। ताकि वह आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा चीजों का इस्तेमाल करके उन्हें अपने आप को बेहतर करने में लगा सकें।
हांलाकि इस उड़ान स्कीम के जरिए कुछ शर्तों को पूरा करने पर ही इस पूरी योजना का फायदा उठाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आवेदक छात्रा का भारतीय होना जरूरी है।
इस योजना का फायदा भी छात्रा को इस समय मिलेगा जबकि उसकी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, किसी सरकारी स्कूल में और सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई किया जाना जरुरी है।
इस योजना के जरिए छात्राओं को स्कॉलरशिप भी मिलती है, लेकिन यह स्कॉलरशिप उन्हें छात्रों को मिलती है जो साइंस स्ट्रीम लेकर पढ़ाई कर रही हैं। यानी इस योजना का फायदा उन्हीं लोगों के मिलेगा जो कक्षा 11 में मैथ, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसे विषय शामिल है।
इसके लिए कक्षा 10 का न्यूनतम कुल स्कोर 70 प्रतिशत तक होना चाहिए। इसके साथ ही साइंस और मैथ का स्कोर 80 प्रतिशत होना चाहिए।
गौरतलब है कि छात्रा ने सीजीपीए सिस्टम के मुताबिक चलने वाले स्कूल में पढ़ाई की है, तो कुल सीजीपीए न्यूनतम 8 होना चाहिए और मैथ के लिए जीपीए 9 होना चाहिए।
अगर आपको इस स्कीम में अप्लाई करना है, तो सीबीएसई उड़ान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस नीति की सुविधाओं तक पहुंचने से पहले किसी को पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करने से पहले आवेदन करने के निर्देश और अन्य जानकारी अच्छी तरह से पढ़ें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको 4 स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरते वक्त आपको सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
इस तरह से आप सभी जानकारियां जब भर कर भेज देंगे तो आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जो ईमेल और मैसेज के जरिए भी भेजा जाएगा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद फोटोग्राफ, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट करना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
