नई दिल्ली। देश और दुनिया में फैली महामारी के चलते लोग सार्वजनिक परिवहन की जगह अपने वाहन से सफर करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां देश के लगभग सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें बता रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानिए कि आपको इस वक्त फिक्स रेट या फ्लोटिंग रेट ब्याज दर पर लोन लेना चाहिए।
आइये जानते हैं देश के प्रमुख बैंक की ऑटो लोन की ब्याज दरें क्या हैं।
जानिए 4 प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक : 8.00 से शुरुआत
आईसीआईसीआई बैंक : 8.00 से शुरुआत
इंडियन ओवरसीज बैंक : 7.95 से शुरुआत
जम्मू कश्मीर बैंक : 8.35 से शुरुआत
जानिए 4 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
केनरा बैंक : 7.30 से शुरुआत
इंडियन बैंक : 8.45 से शुरुआत
एचडीएफसी बैंक : 8.80 से शुरुआत
सिंडिकेट बैंक : 8.75 से शुरुआत
जानिए 4 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
करूर वैश्य बैंक : 9.00 से शुरुआत
साउथ इंडियन बैंक : 8.35 से शुरुआत
आईडीबीआई बैंक : 9.20 से शुरुआत
कर्नाटक बैंक : 8.68 से शुरुआत
जानिए 4 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
फेडरल बैंक ऑफ इंडिया : 8.90 से शुरुआत
कॉर्पोरेशन बैंक : 8.50 से शुरुआत
पंजाब एंड सिंध बैंक : 7.50 से शुरुआत
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक : 9.90 से शुरुआत
जानिए 5 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक : 7.40 से शुरुआत
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 7.80 से शुरुआत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 7.25 से शुरुआत
लक्ष्मी विलास बैंक : 8.80 से शुरुआत
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया : 8.60 से शुरुआत
नोट : बैंकों की यह ऑटो लोन की ब्याज दरें 3 सितंबर 2020 की हैं।
जानिए फिक्स और फ्लोटिंग ब्याज दरों का मतलब
फिक्स इंटरेस्ट रेट
जब वित्तीय बाजार बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो लोन लेने वाले लोग आम तौर पर फिक्स ब्याज दरों को लेना पसंद करते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने ऑटो लोन के लिए कोई भी दर चुन सकते हैं। फिक्स इंटरेस्ट रेट को उस वक्त चुनना चाहिए जब ऐसा माहौल हो कि आगे ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।
फ्लोटिंग ब्याज दरें
फ्लोटिंग ब्याज दर पर लोन लेने पर आपकी ब्याज दर बदल भी सकती है। यह कम भी हो सकती है और बढ़ भी सकतीक है। बैंक समय समय पर अपनी ब्याज दरें ऊपर या नीचे करते रहते हैं, ऐसे में फ्लोटिंग ब्याज दर पर लोन लेने वालों पर इनका असर पड़ता है। अगर ब्याज दरें घटेंगी तो फायदा होगा और अगर यह बढ़ती हैं तो नुकसान होता है। इसलिए लोन लेते वक्त ध्यान देना चाहिए कि आगे का कुछ समय ब्याज दरों के लिए कैसा रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications