कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस माह में सस्ते में आप कार खरीद सकते है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस माह में सस्ते में आप कार खरीद सकते है। महीना खत्म होने में मात्र 3 दिन बची है ऐसे में आपको जानकर खुशी होगी कि अगस्त माह में इन कारों पर अच्छा डिस्काउंट दे रहे है। इस महीने नई हैचबैक खरीदने पर आपको 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

कोरोना संकट के बीच कार कंपनियां बिक्री को रफ्तार देने के लिए अपनी कारों पर छूट दे रही हैं। इसी कड़ी में कार कंपनियां अपने हैचबैक कार पर अगस्त महीने में डिस्काउंट ऑफर दे रही है। तो चलिए जानते हैं इस महीने कौन सी कंपनी किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। जानकारी दें कि शहर के हिसाब से ऑफर अलग भी हो सकता है, इसलिए नजदीकी डीलर से संपर्क पर ऑफर की जानकारी लें। जल्द Honda ला रही सस्ती बाइक, कीमत 60 हजार से कम ये भी पढ़ें
अल्टो 800 पर 36,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर
ऑल्टो 800 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में से एक है और इसकी लोकप्रियता में गिरावट नहीं आई है। वर्तमान में अल्टो 796 सीसी पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी-पेट्रोल पावरट्रेन में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.96 लाख से 4.36 लाख रुपए तक है। इस कंपनी इस महीने ऑल्टो 800 पर 36,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 18 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
सेलेरियो पर 55 हजार रुपए तक का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी भारत में सेलेरियो का एक नेक्स्ट जनरेशन वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। क्योंकि वर्तमान जनरेशन वैरिएंट लगभग 7 सालों से बाजार में बिक रहा है। कंपनी इस महीने सेलेरियो 55 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट पेट्रोल और सीएनजी दोनों वैरिएंट पर दिया जा रहा है, जिसमें 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस के साथ और 5 हजार रुपए की कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सेलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख रुपए से 5.68 लाख रुपए तक है।
ग्रैंड i10 पर 60 हजार रुपए की छूट
हुंडई ने ग्रैंड i10 के रिप्लेसमेंट के तौर पर पिछले साल ग्रैंड i10 निओस को लॉन्च किया। हालांकि, कंपनी ने आउटगोइंग मॉडल के कुछ वैरिएंट को बरकरार रखने का फैसला किया क्योंकि यह इतने पुराने नहीं है। वर्तमान में हुंडई भारत में पुरानी ग्रैंड आई 10 के केवल दो वैरिएंट बेच रही है जिसमें मैग्ना और स्पोर्ट्ज शामिल हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 5.89 लाख रुपए और 5.99 लाख रुपए है। बता दें कि इस महीने हुंडई ग्रैंड i10 पर 60 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है, इसमें 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजाार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह वर्तमान में देश में किसी भी हैचबैक पर मिलने वाला सबसे ज्यादा डिस्काउंट है।
फॉक्सवैगन पोलो पर 48300 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर
फॉक्सवैगन पोलो को इस साल की शुरुआत में नए बीएस 6 कंप्लेंट 1.0 लीटर TSI (110 पीएस/175 एनएम) टर्बो-पेट्रोल और 1.0-लीटर MPI (75 पीएस/95 एनएम) पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.82 रुपए से 9.59 लाख तक है। इस महीने कंपनी, पोलो 1.0L TSI के साथ 48300 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 13300 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस और 5 हजार रुपए की कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
हुंडई सेंट्रो पर 45 हजार रुपए तक के डिस्काउंट
अगर आप हुंडई सेंट्रो की कार खरीदना चाहते है तो आपको आकर्षक ऑफर मिलेगी। सेंट्रो हुंडई की पॉपुलर हैचबैक है और बिक्री के मामले में एंट्री-लेवल की यह हैचबैक काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। कार को चार अलग-अलग ट्रिम लेवल में मिलते हैं, जिसमें एरा एग्जीक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज और एस्टा शामिल है। वर्तमान में कंपनी इसे बेस वैरिएंट एरा पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 15 हजार रुपए कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए की कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं दूसरी ओर, अन्य सभी वैरिएंट पर 25 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी वर्तमान में सेंट्रो पर 45 हजार रुपए तक के कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में हुंडई सेंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपए से 6.25 लाख रुपए तक है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications