अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। बता दें कि केनरा बैंक ने दो करोड़ से कम की जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। मालूम हो कि नई दरें आज यानी 10 अगस्त से लागू हो गई है
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। बता दें कि केनरा बैंक ने दो करोड़ से कम की जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। मालूम हो कि नई दरें आज यानी 10 अगस्त से लागू हो गई हैं।

बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट की ब्याज दरों में जहां बदलाव किया है, वहीं दूसरी ओर बैंक की एमसीएलआर की दरों की गिरावट कर सभी के लोन में भी राहत देने की कोशिश की है। हाल ही में बैंक ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिसमें बैंक को लाभ हुआ है। आपको बता दें कि इसी बैंक में सिंडीकेट बैंक का भी विलय हुआ है।
बैंक ने एफडी ब्याज दरों में किया बदलाव
- केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन आज से लागू हो गया है।
- बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है।
- 7-45 दिनों की मैच्योरिटी पीरिडय के टर्म डिपॉजिट पर केनरा बैंक 3 फीसदी ब्याज देगा।
- 46-90 दिनों की मैच्योरिटी पीरिडय के टर्म डिपॉजिट पर बैंक 4 फीसदी ब्याज देगा।
- 91 दिन से 179 दिन की मैच्योरिटी पीरिडय के टर्म डिपॉजिट पर बैंक 4.05 फीसदी की दर से ब्याज देगा। 180 दिन से 1 वर्ष से कम मैच्योरिटी पीरियड वाले एफडी पर बैंक 4.50 फीसदी ब्याज देगा।
- केनरा बैंक एक साल की मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी पर 5.4 फीसद और एक साल से अधिक और तीन साल से कम की अवधि के लिए 5.35 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
- इसके अलावा बैंक तीन साल से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 5.3 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
सीनियर सिटीजन के ये है ब्याज दर
केनरा बैंक 180 दिन से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी अवधि की जमा पर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 फीसद अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। इस तरह सीनियर सिटीजंस से बैंक सात दिन से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 3 फीसद से लेकर 5.9 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
लोन की ब्याज दरों को किया कम
इसके साथ ही केनरा बैंक ने विभिन्न लोन अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिग रेट्स में 0.30 फीसदी तक की कटौती करते हुए ब्याज दरों को कम कर दिया है। यह नई दरें 7 अगस्त से लागू हो चुकी हैं। बैंक के अनुसार ओवरनाइट ओर एक माह की अवधि के लिए लोन पर एमसीएलआर को 0.2 फीसदी कम कर 7-7 फीसदी कर दिया गया हैै। तीन माह के कर्ज पर 7.15 फीसदी कर दिया गया है. वहीं 6 महीने के कर्ज पर 7.40 फीसदी ब्याज दर कर दी गई है। एक साल से अधिक के कर्ज पर 7.45 फीसदी की दर से ब्याज वसूलेगा।
बैंक को पहली तिमाही में हुआ मुनाफा
बैंक की ओर से पहली तिमाही के नतीजे भी जारी किए गए थे। बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 23.5 फीसदी की बढ़त के साथ 406.24 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले समान अवधि में बैंक को 329.07 करोड़ रुपए शुद्घ लाभ हुआ था। आपको बता दें कि केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय हुआ है। यह विलय एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आ गया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications