नई दिल्ली, दिसंबर 19। अगर आपके पास ठीक ठाक हालत में पुरानी कार है, तो यह आपको घर बैठे कमाई करा सकती है। यह कमाई 50,000 रुपये महीने तक की भी हो सकती है। इस काम की आप ऑनलाइन ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास एक से ज्यादा कार हैं, तो आप इन कारों को भी काम पर लगा कर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। यहां पर अधिकतम कारों की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा अगर सब ठीक रहा तो अतिरिक्त कमाई का मौका भी मिलता है।
अगर आप इस काम को करना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए कहां मिल रहा है पुरानी कार से कमाई का मौका
अगर आपके पास अच्छी हालत की पुरानी कार है तो आप ओला से संपर्क कर अपनी कार को दे सकते हैं। कंपनी आपकी कार ओला के नेटवर्क में जोड़ देगी। वहीं ओला आपको एक ऐप भी देगी, जिससे आप अपनी कार की दिनभर ट्रेकिंग कर सकेंगे। अगर आप अपनी पुरानी कार ओला को देते हैं, तो आप 50,000 रुपये तक महीने की कमाई आसानी से कर सकते हैं।
आइये जानते हैं ओला को पुरानी कार देने का तरीका
ओला ने अपने नेटवर्क में कारों का जोड़ने का अभियान शुरू किया है। यहां पर कम से कम 1 कार और अधिकतम कितनी भी कारें जोड़ सकते हैं। आपकी हर कार से होने वाली कमाई महीने के अंत में आपके बैंक खाते में डाल दी जाएगी। ओला ने इसके लिए आसान प्रक्रिया की शुरुआत की है। अब यह काम लोग आसानी से ऑनलाइन ही घर बैठे कर सकते हैं। अगर आप ओला की इस स्कीम के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर जा सकते हैं।
https://partners.olacabs.com/attach
जानिए पूरा तरीका और कौन से दस्तावेज चाहिए
अगर आप अपनी कार ओला से साथ जोड़ना चाहते हैं, तो आपके पास पेन नंबर और आधार नंबर होना जरूरी है। वहीं इसके अलावा कार के दस्तावेज भी देने होंगे। इनमें कार की आरसी की जानकारी, कार का बीमा जैसे कागजात चाहिए होंगे। अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज हैं, तो आप ओला के बताए गए अपनी नजदीकी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यहां पर दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस काम में करीब 10 दिन लग सकता है। अगर सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो 8 से 10 दिन के अंदर ही आपकी कार ओला के साथ दौड़ने लगेगी।
सबसे जरूरी बात जानिए
ओला को कार के साथ ड्राइवर भी आपको ही देना होगा। वहीं इस ड्राइवर का वेतन भी आपको ही देना होगा। आपको अपनी आमदनी में से ही ही ड्राइवर को वेतन देना होगा। जहां तक आमदनी की बात है तो यहां पर आपको महीने में 50,000 रुपये तक की आमदनी हो सकती है। अगर आप 1 से ज्यादा कारें ओला से जोड़ते हैं तो यह आमदनी उसी अनुपात में बढ़ जाएगी।
ओला ऐप के फायदे
आपकी कार अगर ओला में चलने लगेगी तो आपको कंपनी एक ऐप देगी। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी कारों और ड्राइवर की ट्रैकिंग कर सकेंगे। इससे आप कार की बुकिंग और उससे होने वाली अर्निंग की देख सकेंगे। वहीं ओला आपके ड्राइवर को पूरी तरह से ट्रेनिंग खुद ही देगी। महीने के अंत में कंपनी आपकी कमाई को आपके बैंक खाते में भेज देगी।
जानिए कैसे होती है अतिरिक्त आमदनी
ओला में कार चलाने के दौरान आपको अतिरिक्त आमदनी भी हो सकती है। जैसे अगर आपकी कार की बुकिंग पीक आवर में होती है तो ऐसे में आपको उस बुकिंग पर 200 रुपये तक का बोनस मिल सकता है। वहीं रोज राइड करने पर एक तय बोनस मिल सकता है। यह बोनस 800 रुपये तक का हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications