डटसन की कार खरीदने का मन बना रहे तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। भारतीय बाजार में डटसन ने बीएस6 गो और गो+ को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में डटसन ने अपनी किफायती 7 सीटर कार डटसन गो प्लस बीएस6 को लॉन्च किया है
नई दिल्ली: डटसन की कार खरीदने का मन बना रहे तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। भारतीय बाजार में डटसन ने बीएस6 गो और गो+ को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में डटसन ने अपनी किफायती 7 सीटर कार डटसन गो प्लस बीएस6 को लॉन्च किया है। Jio, Airtel और Voda : इन आसान तरीके से करें फ्रॉड कॉल और SMS को ब्लॉक ये भी पढ़ें

जानकारी दें कि डटसन गो की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपए और डटसन गो+ की शुरुआती कीमत 4.19 लाख रुपए है। कार के डिजाइन और फीचर्स में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसमें बीएस6 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑप्शनल सीवीटी ट्रांसमिशन मिलेगा। गो के सीवीटी मॉडल की कीमत 6.25 लाख और गो+ सीवीटी की कीमत 6.69 लाख रुपए है।
कंपनी दें रही ईएमआई बीमा बेनेफिट्स
वहीं अगर ऑफर की बात करें तो दोनों ही मॉडल्स पर कंपनी Buy Now और Pay in 2021 ऑफर दे रही है। जिसमें ग्राहक डाउनपेमेंट देकर गाड़ी घर ले जा सकता है और ईएमआई 2021 से शुरू करवा सकते हैं। इसके अलावा डटसन 100 फीसदी फाइनेंस ऑप्शन, लो-ईएमआई बेनेफिट्स और ईएमआई बीमा बेनेफिट्स दे रही है। इसके अलावा स्टैंडर्ड दो साल वारंटी भी दी जा रही है, जिसे पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। ग्राहकों को बता दें कि दोनों कार पर दो साल के लिए फ्री रोड साइड असिस्टेंट भी मिलेगा।
कार की इंजन पावर और माइलेज भी दमदार
- सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, 6000 आरपीएम पर 77 पीएस और 4400 आरपीएम पर 104 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा।
- कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस मॉडल 5000 आरपीएम पर 68 पीएस और 4000 आरपीएम पर 104 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा।
- वहीं कंपनी का कहना है कि दोनों मॉडल्स के ऑटोमैटिक वर्जन में स्पोर्ट्स मोड भी मिलेगा, जिसमें ओवरटेक के दौरान ज्यादा पावर का एक्सपीरियंस मिलेगा।
- माइलेज की बात करें तो गो मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में 19.02 kmpl का माइलेज मिलेगा, जो पहले 19.83 kmpl था जबकि गो सीवीटी में 19.59 kmpl का माइलेज मिलेगा जो पहले 20.7 kmpl था।
- जबकि गो+ मैनुअल में 19.02 kmpl का माइलेज मिलेगा, जो पहले19.72 kmpl था जबकि सीवीटी मॉडल में 18.57 kmpl का माइलेज मिलेगा, जो पहले 19.41 kmpl था।
दोनों कार की फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- डटसन गो और गो+ दोनों ही मॉडल्स में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और रिवर्स पार्किंग असिस्ट मिलेगा।
- इसके अलावा इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट मिलता है।
- यह 6 कलर ऑप्शन रूबी रेड, ब्रॉन्ज ग्रे, अंबर ऑरेंज, क्रिस्टल सिल्वर, विविड ब्लू और ओपल व्हाइट कलर में अवेलेबल है।
- नए मॉडल्स में डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी DRLs और 180 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications