सस्ते में बढ़िया फोन खरीदने का शानदार मौका। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज से बिग दिवाली सेल शुरू करने जा रही है। बता दें कि दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 4 नवंबर तक चलेगी।
नई दिल्ली: सस्ते में बढ़िया फोन खरीदने का शानदार मौका। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज से बिग दिवाली सेल शुरू करने जा रही है। बता दें कि दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 4 नवंबर तक चलेगी।

हाल में खत्म हुई बिग बिलियन डेज सेल की तरह दिवाली सेल में भी फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट देगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर आज दोपहर 12 बजे से बिग दिवाली सेल की शुरुआत हो रही है। जो कि 4 नवंबर तक चलने वाली इस सेल में आप पॉप्युलर स्मार्टफोन्स को 45 हजार रुपये तक की छूट और धांसू डील में खरीद सकते हैं।
10 प्रतिशत के इंस्टैंट डिस्काउंट
इस सेल में ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने वाले यूजर्स को 10 प्रतिशत के इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा होगा। अगर बिग बिलियन डेज सेल में कम दाम में स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल एक और शानदार मौका है। आपको फ्लिपकार्ट की नई दिवाली सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट में मिलने वाले फोन्स के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली टॉप 5 डील्स के बारे में।
24,990 में खरीदें 70 हजार का फोन
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में LG G8X की जबरदस्त डिमांड रही। सेल में इस फोन को आप 70,000 रुपये की बजाय केवल 24,990 रुपये में खरीद सकते हैं। 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस ड्यूल स्क्रीन फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत लेने पर 14.350 रुपये का और फायदा हो सकता है। इस फोन को आप नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। नो-कॉस्ट ईएमआई की शुरुआत 2,083 रुपये से हो रही है। यह फोन 3 नवंबर को सेल में उपलब्ध होगा।
सैमसंग के स्मार्टफोन पर 25 हजार की छूट
बात करें अगर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की तो ये फोन सेल में 25 हजार रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होने वाला है। सैमसंग का यह धांसू फोन इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लिमिटेड पीरियड डील के तहत 59,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी ओरिजनल कीमत 85 हजार रुपये है। कंपनी इस फोन को लिमिटेड पीरियड डील के तहत ऑफर करने वाली है। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 14,350 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को 9,445 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
इन स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट
आईफोन एसई
आप 42,500 रुपये के ओरिजनल प्राइस वाले आईफोन SE को फ्लिपकार्ट की नई सेल में 32,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसी साल लॉन्च हुए ऐपल के इस किफायती आईफोन में पावरफुल A13 Bionic चिप दिया गया है। आईफोन SE की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 जैसी है।
रियलमी नार्जो 20 प्रो
रियलमी का फोन सेल में 3 हजार रुपये की छूट के साथ मिलने वाला है। छूट के बाद यह फोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध होने वाला है। यह फोन 2500 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 14,350 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
इंफीनिक्स हॉट 9
फ्लिपकार्ट बिहग दिवाली सेल में इस फोन को आप छूट के बाद 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन पर 8,900 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। फोन की नो-कॉस्ट ईएमआई 792 रुपये प्रति माह से हो रही है।
वीवो V20
8जीबी रैम और 128जीबी रैम वाले इस फोन की कीमत सेल में घट कर 24,990 रुपये हो गई है। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन को खरीदने पर 14,350 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
