Credit Card Rule: इन दिनों सोने की मांग में तेजी से ग्रोथ देखी जा रही है. विवाह और त्योहारों के मौसम में तो सोने की मांग और भी बढ़ जाती है. सोना हमेशा से ही भारतीयों का पसंदीदा निवेश विकल्प रहा है, क्योंकि यह बेहतर रिटर्न और सुरक्षित निवेश माना जाता है. आज के डिजिटल युग में क्रेडिट कार्ड शॉपिंग का एक अहम हिस्सा बन गया है. भारत में बड़ी संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और ईएमआई (EMI) के ऑप्शन के साथ महंगी चीजें खरीदते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदना सही है?
क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने से पहले जानें ये बातें
जियो-पॉलिटिकशन अस्थिरता के कारण कई निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित मानते हैं. क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने की सुविधा का उपयोग करते हैं. हालांकि, क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने से पहले इससे जुड़े नियम, शुल्क, जोखिम और फायदे समझना जरूरी है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमेशा सावधानी से करना चाहिए.
क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने की चुनौतियां
अगर आप समय पर पूरा भुगतान नहीं कर सकते तो क्रेडिट कार्ड से निवेश करना भारी पड़ सकता है. ब्याज दर 36-42 फीसदी तक पहुंच जाती है. लेट पेमेंट, जीएसटी और पेनल्टी अलग से लगती है. लिहाजा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उन लोगों को ही करना चाहिए जो पेमेंट करने के प्रति जागरूक रहते हैं. क्रेडिट कार्ड का समय पर भुगतान न करने पर सोना खरीदना आपको महंगा पड़ सकता है.
क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने पर लगने वाली फीस
क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने का एक बड़ा नुकसान इसमें लगने वाली एक्स्ट्रा फीस है. इसे स्वाइप फीस भी कहा जाता है. प्रत्येक लेनदेन पर करीब 3.5% या इससे अधिक स्वाइप फीस लग सकती है. अगर आप बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण खरीदते हैं, तो यह फीस काफी अधिक हो सकती है, जिससे आप पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा. इसके अलावा यदि आप किसी अंतर्राष्ट्रीय विक्रेता से सोना खरीदते हैं, तो आपको विदेशी लेनदेन शुल्क भी देना होगा.

मिंट से बातचीत में एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप निवेश के उद्देश्य से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा रुककर इस पर विचार करना चाहिए, क्योंकि समय पर भुगतान न करने पर आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत का केंद्रीय बैंक है। यह भारत की मौद्रिक नीति को नियंत्रित करता है.
ईएमआई (EMI) पर पाबंदी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2013 से बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ईएमआई पर सोने की खरीदारी की अनुमति नहीं दी है. इसके साथ ही उन्हें बैंक शाखाओं में सोने के सिक्कों के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करने से भी रोक दिया गया है. ये नियम मुख्य रूप से सोने के सिक्कों की खरीद को लक्षित करते हैं. हालांकि, इन नियमों का असर सोने के आभूषणों की खरीद पर नहीं पड़ता है. फिर भी कुछ बैंक आभूषणों की खरीद पर भी ईएमआई का विकल्प नहीं देते हैं.
रिवॉर्ड के लालच में न खरीदें सोना
क्रेडिट कार्ड का उपयोग आमतौर पर छोटे खर्चों के लिए बेहतर माना जाता है. यह नकद से अधिक सुरक्षित होता है और खर्चों को ट्रैक करना भी आसान होता है. अगर आप समय पर भुगतान करते हैं और कार्ड का इस्तेमाल सावधानी से करते हैं, तो इसके कई फायदे भी हैं. हालांकि, केवल रिवॉर्ड पॉइंट्स के लालच में क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदना समझदारी नहीं है.
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति



Click it and Unblock the Notifications