अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है।
नई दिल्ली: अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। एसबीआई योनो से बुकिंग करने पर ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। तो अगर आप फोर्ड कंपनी की कोई भी कार एसबीआई योनो के जरिए बुक करते हैं तो आपको 22,113 रुपये तक की एसेसरीज फ्री में मिल सकती हैं। Toyota के इस कार की बुकिंग पर मिलेगा खास ऑफर, जान लें फायदे में रहेंगे आप ये भी पढ़ें

इसके अलावा आपको कार के लिए बेहद आकर्षक दरों पर कार लोन भी मिल जाएगा। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि इस ऑफर के तहत गाड़ी खरीदने पर सेल, क्वालिटी, सर्विस या किसी और तरह की शिकायत आती है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा। इसके लिए गाड़ी को बेचने वाला मर्चेंट ही पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
सस्ता मिल रहा है कार लोन
भारतीय स्टेट बैंक के ऑफर के तहत आपको गाड़ी खरीदने के लिए मात्र 7.50 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा। आपको इस लोन के लिए कोई प्रॉसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी। आपके एसबीआई योनो के जरिए अप्लाई करने पर आपको कार लोन का अप्रूवल भी तुरंत मिल जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको सबसे पहले एसबीआई का योनो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको ऐप में लॉगइन करने के बाद शॉप एंड ऑर्डर विकल्प पर जाना होगा। यहां पर आपको ऑटोमोबाइल विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर फोर्ड की गाड़ी खरीदने का विकल्प आपको मिल जाएगा।
कार का मिलेगा 100% लोन
वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि लग्जरी कार कंपनी वॉल्वो एक बड़ा ऑफर लेकर आई है। जिसके लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के समझौता किया है। इसके तहत आप अपनी फेवरेट कार का 100 फीसदी लोन करा सकते है। वॉल्वो कार्स इस समय अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली एनसीआर (दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा), हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, कोझिकोड, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, पुणे, रायपुर, सूरत, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में अपनी 25 डीलरशिप के जरिये अपने उत्पादों की मार्केटिंग करती है।
एक्स शोरूम कीमत के बराबर तक का फाइनेंस
वॉल्वो कार इंडिया की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस नई सेवा के तहत कार की एक्स शोरूम कीमत के बराबर तक का फाइनेंस दिया जाएगा और साथ ही ग्राहकों को इसके भुगतान के लिए आसान विकल्प मिलेंगे। वहीं विशेष परिस्थितियों में फोरक्लोजर के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इसमें 7 साल तक के लिए लोन लिया जा सकेगा। इसके तहत फाइनेंस इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस पैकेज और एक्सेसरीज के लिए भी विकल्प दिया जाएगा। वॉल्वो कार फाइनेंशियल सर्विसेज में लोन का अप्रूवल तेजी से होगा और सबके लिए एक समान प्रोसेसिंग फीस होगी। इससे ग्राहकों को एक सहूलियत भरा फाइनेंस एक्सपीरियंस होगा। स्वीडन की लक्जरी कार कंपनी वॉल्वो ने भारत में अपनी उपस्थिति 2007 में दर्ज कराई थी और तभी से देश में स्वीडिश ब्रांड का तेजी से प्रसार किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications