बुलेट की शौक रखने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है।
नई दिल्ली: बुलेट की शौक रखने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। रॉयल एनफील्ड दुनिया भर में पॉप्युलर है। बुलेट नाम सुनते ही जहन में एक दमदार छवि समाने आती है। लेकिन बात जब खरीदने की आती है तो महंगी कीमत की वजह से वह हमारी ख्वाइश बन जाती है।Royal Enfield की ये बाइक जल्द होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स ये भी पढ़ें

लेकिन आज हम आपको कम कीमत में, या यूं कहें की आधे से भी कम कीमत में बाइक खरीदने के बारे में बताएंगे। जी हां रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की योजना बना रहे है तो यह काफी अच्छा समय है। आज हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। अच्छी बात तो ये है कि आपको अपनी पंसदीदा रॉयल एनफील्ड बाइक को खरीदने के लिए कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे।
ऑनलाइन इस वेबसाइट से बुक करें बुलेट
अगर आप रॉयल एनफील्ड की बुलेट लेना चाहते है तो इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मशहूर ऑनलाइन वेबसाइट Droom से ही, आधे से भी कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की शानदार बुलेट बुक कर सकते हैं। तो हम आपको आज वेबसाइट पर मिल रहे कुछ बुलेट की जानकारी देंगे, ताकि आप उन बाइक्स के बारे में जान लें और खरीद सके। जानकारी दें कि यहां पर बाइक्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ध्यान दें कि ये सभी बाइक्स दिल्ली के साथ ही साथ दूसरे शहर में भी उपलब्ध है। इस बात का भी ख्याल रखें कि पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी होता है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 सीसी
रॉयल एनफील्ड की मशहूर क्रूजर बाइक थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2006 मॉडल की है। ये बाइक 39000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 29,123 हजार में मिलेगी। जानकारी दें कि ये बाइक आप दिल्ली में खरीद सकते है। इसके साथ ही एक और दमदार बुलेट दिल्ली में है जिसे आप सस्ते में खरीद सकते है। थंडरबर्ड की ये बुलेट जो कि 350 सीसी, 2005 मॉडल की है। 49,463 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 33,500 है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी थंडरबर्ड बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की शानदार बाइक क्लॉसिक कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली बेस्ट सेलिंग बाइक है। जानकारी दें कि बाइक Droom वेबसाइट पर ये बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 350 सीसी की 2012 मॉडल, जो कि 28,000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 60,000 रुपये है। आपको ये बाइक कोलकत्ता में मिलेगी। वहीं एक और बाइक जो कि 350 सीसी की 2009 मॉडल की है। 14,835 किलोमीटर तक चली है और इसकी कीमत 63,000 रुपये तय की गई। जानकारी दें कि ये बाइक आपको गाजियाबाद में उपलब्ध है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड एलेक्ट्रा
रॉयल एनफील्ड की अगर बाइक 350 सीसी में खरीदना चाह रहे है तो हम आपको एनसीआर में ऐसे दो बाइक खरीदने की जानकारी दे रहे है। रॉयल एनफील्ड एलेक्ट्रा 350 सीसी, जो कि 2004 मॉडल की है। ये बाइक 30,000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 36,900 हजार में मिलेगी। एलेक्ट्रा की एक और बुलेट जो कि फरिदाबाद 350 सीसी, 2005 मॉडल की है। 40,072 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 40,000 है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी एलेक्ट्रा बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक
अगर आप रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि Droom की वेबसाइट पर बड़ी आसानी से ये बाइक ले सकते है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक 410 सीसी, जो कि 2016 मॉडल की है। ये बाइक 21,407 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 92,500 में मिलेगी। जानकारी दें कि ये बाइक आप मुंबई में खरीद सकते है। हिमालयन की एक और बाइक जो कि 410 सीसी, 2016 मॉडल की है। 13,268 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 1,00,000 है। ये बाइक आप गुड़गाव में खरीद सकते है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी हिमालयन बाइक 410 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।


Click it and Unblock the Notifications