नई दिल्ली, अगस्त 12। अगर आप एक ऐसे बिजनेस आइडिया की तलाश कर रहे हैं। जिसकी मांग बनी रहे और कमाई भी निरन्तर होती रहे, तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसे शुरू करने के बाद आप मोटी कमाई कर सकते हैं। हम जिस प्रोडक्ट के बारे में आपको बताने वाले हैं उसकी डिमांड शहर से लेकर गांवों तक बनी रहती हैं। यह बिजनेस है दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने का। इस बिजनेस को मामूली निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है।
दलिया की मांग बढ़ रही है
स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है ऐसें में लोग पैष्टिक खाना खाने के प्रति ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लोग सुबह के नाश्ते को प्रोटिन युक्त बनाने के लिए गेहूं के दलिया का प्रयोग करना शुरू कर रहे हैं। गेहूं कैलोरी का एक महत्वपूर्ण साधन है। गेहू में कार्बोहाइड्रेट के साथ कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है जो मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक है। यह एक तैयार प्रोटिन मैटेरियल है जिसे जल्द ही नाश्ते के लिए तैयार किया जा सकता है।
दलिया बनाने का क्या है प्रोसेस
दलिया बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को अच्छे से साफ कर लेना होता है। दलिया को बहते पानी के नीचे धोना होता है। धोने के बाद गेहू को 5 से 6 घंटे के लिए पानी में नरम होने के लिए छोड़ देना होता है। जब गेहू अंकुरित हो जाता है तो इसे धूप में सुखाया जाता है। सुखाने की प्रक्रिया के बाद इसे आटे की चक्की में पिसना होता है।
क्या आएगी लागत
भारत सरकार की खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ने प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत दलिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया है। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार दलिया बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास खुद की जमीन होनी जरूरी है। अगर आपके पास आपकी नहीं है तो आप इसे किराए की जमीन पर भी शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 500 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाने के लिए कुल 1 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। सभी इक्विपमेंट को खरीदने में 1 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। इन खर्चो के बाद 40,000 रुपये वर्किंग कैपिटल के तौर पर लगेंगे। इस तरह इस बिजनेस को शुरू करने का कुल कॉस्ट 2,40,000 लाख रुपये होगा।
कितना कमा सकते हैं?
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 100 फीसदी क्षमता का उपयोग करके प्रोडक्शन करते हैं तो सालाना प्रोडक्शन लगभग 600 क्विंटल का होगा। बाजार में दलिया के रेट 1,200 रुपये है। इस रेट के हिसाब से इसकी कुल वैल्यू 7,19,000 रुपये हो जाएगी। रिपोरट् में बताया गया है कि इसकी प्रोजेक्टेड सेल्स कॉस्ट 8,50,000 रुपये होगी। इस प्रकार ग्रॉस सरप्लस 1,31,000 तक होगी। अनुमानित नेट सरप्लस 1,16,000 रुपए का होगा यानी इतनी लागत में 1.16 लाख रुपए आपकी सालाना कमाई होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications