नए रोजगार की तलाश में हैं तो हमारी खबर जरूर पढ़ें। आज हम आपको यूनिक बिजनेस आडिया के बारे में बताएंगे। इन दिनों मार्केट में इसकी काफी डिमांड बढ़ गई है।
नई दिल्ली, फरवरी 21। नए रोजगार की तलाश में हैं तो हमारी खबर जरूर पढ़ें। आज हम आपको यूनिक बिजनेस आडिया के बारे में बताएंगे। इन दिनों मार्केट में इसकी काफी डिमांड बढ़ गई है। देश में ऑरगेनिक खेती का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इस खेती में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए खेती को ऑरगेनिक का नाम दिया गया है।

घर पर भी आसानी से बना सकते हैं वर्मी कंपोस्ट
ऑरगेनिक खेती तभी सही हो पाएगी जब उसमें इस्तेमाल किया जाने वाला खाद भी ऑरगेनिक हो। इसके लिए केंचुआ खाद या वर्मी कंपोस्ट को सबसे उपयुक्त माना जाता है। किसानों के लिए इस प्रोडक्ट की मांग सबसे अधिक है। केंचुआ खाद या वर्मी कंपोस्ट पोषण पदार्थों से भरपूर एक उत्तम जैव उर्वरक है जो केंचुआ जैसे कीड़ों के द्वारा पौधों और भोजन के कचरे को तोड़ कर करके बनाया जाता है। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे वर्मी कम्पोस्ट यानी केचुआ खाद के बारे में। गोबर को वर्मी कम्पोस्ट में बदलकर आप आपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे आराम से लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं।
काफी जल्दी तैयार हो जाती
ऐसे में इस बढ़ती मांग के बीच इस खाद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और केंचुए की खाद बनाकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। ऑर्गेनिक खेती के जमाने में इस तरह की खाद की मांग काफी बढ़ रही है। केचुए को अगर गोबर के रूप में भोजन दिया जाए इसे खाने के बाद विघटित होकर बने नए उत्पाद को केचुआ खाद यानी वर्मी कम्पोस्ट कहते हैं। गोबर के वर्मी कम्पोस्ट में बदल जाने के बाद इसमें बदबू नहीं आती है। इसमें मक्खियां और मच्छर भी नहीं पनपते हैं। इससे पर्यावरण में भी शुद्धि रहती है। इस खाद की खास बात ये है कि यह डेढ़ से दो महीने के अंदर तैयार हो जाता है। इसमें 2-3 फीसदी नाइट्रोजन, 1.5 से 2 फीसदी सल्फर, और 1.5 से 2 फीसदी पोटाश पाया जाता है। इसीलिए केचुआ को किसानों का मित्र कहा जाता है।
कैसे करें शुरू वर्मी कंपोस्ट
वर्मी कंपोस्ट से फसलों को बहुत लाभ है। इस खाद से उपज बढ़ती है और उपज का पोषण भी बढ़ता है। वर्मी कंपोस्ट को बनाना बहुत आसान है। इसे घर पर या खेत में तैयार कर सकते हैं। इसमें गोबर के अलावा कुछ और चीजों की जरूरत होती है जिसे पाना बेहद आसान है। लंबे और टिकाऊ पॉलीथीन की त्रिपोलिन बाजार से खरीद लें फिर उसे 1.5 से 2 मीटर चौड़ाई और आपके जगह के हिसाब लंबाई मेन काट लें। अपने जमीन को समतल कर लें उसके बाद त्रिपोलिन बिछाकर उसके ऊपर गोबर फैला दें। गोबर की ऊंचाई 1 से 1.5 फीट के बीच रखें। अब केंचुए उस गोबर के अंदर डाल दें। 20 बेड के लिए करीब 100 किलो केंचुओं की जरूरत होगी। करीब एक महीने में खाद बनकर तैयार हो जाएगी।
ऑनलाइन कर सकते खाद की बिक्री
वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के लिए आप ऑनलाइन सहारा ले सकते हैं। अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स साइट के जरिए अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं। किसानों से संपर्क करके भी आप अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं। अगर आप 20 बेड से अपने केंचुआ खाद का बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको 2 साल के भीतर 8 लाख से 10 लाख टर्नओवर वाला बिजनेस बन जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- गोबर की ढेर बनाने में इस बात का ध्यान रखें कि इसकी ऊंचाई ढाई फुट से ज्यादा न हो। एक मीटर लंबी ढेर के लिए 1 हजार केंचुए की जरूरत होगी, इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
- बता दें कि इसकी कमाई केंचुए की प्रचाति पर निर्भर करता है। केंचुओं की क्वालिटी बेहतर होगी तो खाद भी बेहतर बनेगी और इसी हिसासे उसकी बिक्री होगी।
- एक आंकड़े के मुताबिक, कर्म खर्च में इसे व्यवसायिक रूप में अपना कर 25 वर्ग मीटर में साल में एक से डेढ़ लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं।
सरकार करेंगी मदद
सरकार आपके उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी। ताकि आप अपना उत्पादन अच्छे स्तर पर कर सके। इसके लिए सरकार की ओर से एक प्लान तैयार किया गया है। जिसके अनुसार आपको आपके उत्पाद की मात्रा के अनुसार सब्सिडी प्रदान कराई जाएगी। जैसे अगर आप छोटे स्तर पर काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए सब्सिडी कम और बड़े स्तर पर करेंगे तो उसके लिए ज्यादा। जिसमें 40 प्रतिशत सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसके बाद जितना बचेगा उतना आपको देना पड़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications