नई दिल्ली, जुलाई 01। मानसून ने दस्तक दे दी है, देश के सभी हिस्सों में बरसात भी शुरू हो गई है। अगर आप बरसात के समय किसी नए बिजनेस को शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। तो मानसून का समय आपके लिए एक खास मौका है। आज हम आपको मानसून के समय शुरू करने लायक एक शानदार बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादे धन की जरूरत नही है, 5 हजार रु में इस कारोबार को स्टार्ट किया जा सकता है। मानसून के आते ही बाजार में कुछ प्रोडक्ट की मांग अचानक से बढ़ जाती है जैसे, रेनकोट, छाता, वाटरप्रूफ स्कूल बैग और रबर के जूते। बरसात में अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर भी शुरू करते हैं, तो हर महीने शानदार कमाई हो सकती है। देश में बहुत सारे लोग छोटे और बड़े पैमाने पर रेनकोट, छाते और वाटरप्रूफ बैग आदि बनाकर महीने में लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
बरसात में बढ़ जाती है मांग
अगर आपका बजट कम है तो छोटे बजट में भी आप इस व्यापार को शुरू कर सकते है। महज 5 हजार रुपए के निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा। मानसून के आते ही लोग रेनकोट, छाते, वाटरप्रूफ बैग, मॉस्किटो नेट, जूते आदि सामानों को खरीदना पसंद करते हैं।
कैसे कर सकते है शुरू
बरसात शुरू होने से पहले ही थोक मार्केट में बरसाती समानों का स्टॉक आ जाता है। आप छाते, बैग, रेनकोट, जूते आदि जरूरी समानों को थोक बाजार से खरीद कर लोकल मार्केट में बेच के कमाई कर सकते है। लोकल मार्केट में बरसात आते ही इन प्रॉडक्ट की मांग तेजी से बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के कारण आप अच्छे मार्जिन पर प्रॉफिट कमा सकते है। अगर आपके पास पूंजी है तो इन प्रोडक्ट को सीधे मैन्युफैक्चरर से खरीद कर बाजारों में बेच सकते है। ऐसा करके आप ज्यादा फायदा कमा सकते है। अगर आप सिलाई करने में महारत रखते है तो यह आईडिया आपको एक लांग टर्म रोजगार दिला सकता है। आप बाजारों से रॉ मैटेरियल्स खरीद कर खुद ही सिलाई कर प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरिंग कर सकते है।
कितनी होगी कमाई
प्रॉफिट कमाना आपके बेचने के हुनर पर निर्भर करता है। अगर आप प्रोडक्ट को 20-25 प्रतिशत के मार्जिन पर बेचते है तो आप आसानी से 20 से 35 हजार रुपए की कमाई कर सकते है। अगर आप बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो कमाई आपके इन्वेस्टमेंट पर डिपेंड करेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
