नई दिल्ली, जून 24। अगर आप नौकरी के साथ-साथ दूसरे सोर्स से कमाई करने का प्लान बना रहे हैं या आपका मन किसी व्यापार की शुरुआत करने का हो रहा है तो मोती की खेती करने के यूनिक बिजनेस आइडिया के बारे में सोच सकते है। कम मेहनत और कम समय में आप महीने का 3 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। अन्य बिजनेस को शुरू करने के लिए टेक्निकल नॉलेज की जरूरत होती है लेकिन यह बिजनेस किसी प्रकार का टेक्निकल स्किल्स नही मांगता है। मोती की खेती को शुरू करना इस लिए भी फायदेमंद है क्योंकि केंद्र सरकार इस स्टार्टअप के लिए 50 फीसदी सब्सिडी की सुविधा देती है।
इस बिजनेस को शुरू कैसे करना है
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मोती की खेती शुरू करने के लिए एक तालाब और सीप की जरूरत होगी। तालाब को आप अपने लागत से खुदवा सकते हैं या फिर आप सरकार से मिलने वाली 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ भी ले सकते है।
कहां से मिलेगी सीप?
मोती के खेती के लिए सीप भारत में कई राज्यों में मिलती हैं। सीप को दक्षिण भारत के राज्यों और बिहार के दरभंगा जिले से खरीद सकते हैं। आप देश भर के विभिन्न संस्थाओं में मोती के खेती की बेसिक ट्रेनिंग भी ले सकते है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले और महाराष्ट्र के मुंबई में मोती की खेती के लिए जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद संस्थान सीप उपलब्ध कर देते हैं।
क्या है जरूरी
सीप खरीदने के बाद सीप को दो दिनों तक खुले पानी में रखना पड़ता है। दो दिन में सीप को धूप और हवा लग जाती है तो इसकी उपरी कवच और मांसपेशियां ढीली हो जाती है। इसके बाद मछुआरों की मदद से सीप को खोल कर उनमें सांचा डाल दिया जाता है। जब सांचा सीप के मांसपेशियों को चुभना शुरू होता है तो सीप से एक विशेष तरह का पदार्थ निकलता है। सांचा अंदर डालने के निश्चित समय के बाद सांचा मोती का रूप ले लेता है। आप अपने डिजाइन का सांचा डाल के भी एक निश्चित आकृति का मोती बना सकते हैं।
कितना करना होता है निवेश?
मोता की खेती को छोटे स्तर पर 30-35 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है। सांचा डालने के बाद हर एक सीप से लगभग दो मोती निकलते है। थोक रेट में आप इसे बाजार में बेचेंगे तो प्रति मोती के हिसाब से 120 से 150 रु तक मिल जाता है। अगर मोती की क्वालिटी ज्यादा अच्छी हुई तो एक मोती के 200 रुपये तक भी मिल सकते हैं।
3 लाख रुपए महीना कमाने के लिए क्या करना होगा?
ज्यादे कमाई के लिए ज्यादे पैसे खर्च करने होंगे, यदि आप 1 एकड़ का तालाब बनाते है और उसमें कुल 20-25 हजार सीपियाँ डालते हैं तो इसका कुल खर्च लगभग 10 लाख रुपए आएगा। कुछ सीप खराब भी हो जाती है फिर भी अगर 50-60 फीसदी सीप भी सही निकली तो यकीनन आप 3 लाख तक महिने कमाएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
