Business Idea : कृषि से जुड़े ये 7 कारोबार बरसा सकते हैं पैसा, जानिए कैसे करें शुरू

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाती है और देश में कुल वर्कफोर्स के 50% से अधिक को रोजगार देती है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए आजीविका चलाने का एक प्रमुख स्रोत होने के नाते इस क्षेत्र में अभी भी डेवलपमेंट की काफी गुंजाइश है। कृषि केवल फसलों की खेती ही नहीं है, बल्कि इसमें पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन भी शामिल हैं। आज हम कुछ सबसे अधिक डिमांड वाले कृषि बिजनेस के बारे में बात करेंगे, जिनके माध्यम से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

जैविक उर्वरक उत्पादन (ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन)

जैविक उर्वरक उत्पादन (ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन)

आजकल लोग अपने घर पर उगाए जाने वाले पौधों की हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। रासायनिक उर्वरक इन पौधों को नष्ट करते हैं। इसलिए लोग जैविक उर्वरकों का रुख कर रहे हैं। इसलिए आप जैविक खाद का उत्पादन शुरू कर सकते हैं, क्योंकि इसकी बहुत मांग है। इसके अलावा, यह बिजनेस ऐसा है, जिसे घर पर ही शुरू किया जा सकता है, वह भी कम निवेश और कुछ बुनियादी जानकारी के साथ।

मशरूम की खेती

मशरूम की खेती

मशरूम की खेती इन दिनों काफी डिमांड में है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कम निवेश और कम जगह में शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आप किसी मशरूम फार्मिंग सेंटर से बेसिक ट्रेनिंग ले सकते हैं और कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

औषधीय जड़ी बूटियों की खेती

औषधीय जड़ी बूटियों की खेती

कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने आयुर्वेद के महत्व को समझा है। लोग समझें हैं कि औषधीय जड़ी-बूटियां कई बीमारियों को ठीक करने में कैसे मदद कर सकती हैं। इसलिए आप अपने घर के बगीचे में कुछ सामान्य औषधीय पौधे उगाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन याद रखें कि इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको कुछ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

डेयरी फार्मिंग

डेयरी फार्मिंग

यदि आप ग्राहकों को शुद्ध गाय/भैंस का दूध उपलब्ध करा सकते हैं, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? आप सिर्फ 3-4 मवेशियों के साथ डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इस बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा आप गोबर से खाद तैयार कर सकते हैं या गोबर खाद बनाने वाली कंपनियों को बेच सकते हैं।

बांस की खेती

बांस की खेती

बांस की खेती के लिए आपको कम से कम 1-2 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप बांस को आसानी से उगा सकते हैं। वास्तव में इसे शुष्क क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है। सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों में से एक होने के नाते बांस की खेती आपको बहुत कम समय में बढ़िया प्रोफिट दे सकती है। आप थोक विक्रेताओं, भूस्वामियों, बांस के फर्नीचर कारखानों आदि को बांस बेच सकते हैं।

झाड़ू का उत्पादन

झाड़ू का उत्पादन

लगभग सभी घरों में साफ-सफाई के लिए झाड़ू का प्रयोग किया जाता है। तो इसमें कोई शक नहीं, यह एक सदाबहार बिजनेस हो सकता है। झाड़ू को मकई की भूसी, नारियल के रेशे, बाल, प्लास्टिक और कुछ धातु के तारों से तैयार किया जा सकता है। प्रोडक्शन का प्रोसेस भी बहुत सरल है और आप इस बिजनेस को बहुत कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।

हाइड्रोपोनिक्स उपकरण स्टोर

हाइड्रोपोनिक्स उपकरण स्टोर

हाइड्रोपोनिक्स धीरे-धीरे भारत में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है और अधिक से अधिक किसानों को आकर्षित कर रहा है। हाइड्रोपोनिक्स एक प्रकार की बागवानी और हाइड्रो कल्चर का एक सब-सेट है, जिसमें पौधों या फसलों को मिट्टी के बिना उगाया जाता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+