नई दिल्ली, जुलाई 22। आज के समय में अच्छी नौकरी ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। खास कर कोरोना के आने के बाद नौकरी को लेकर दिक्कतें और बढ़ गयी हैं। ऐसे में आपके पास ऑप्शन है अपना कारोबार शुरू करने का। जरूरी नहीं कि आप बिजनेस की शुरुआत बड़े लेवल से करें या कोई ऐसा बिजनेस करें, जिसे शुरू करने में बहुत सारा पैसा खर्च हो। आप कम बजट में सीमित कमाई कराने वाला बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। नौकरी में सालों में जाकर तरक्की होती है। मगर बिजनेस अच्छा हो तो ये काम कुछ महीनों में हो सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे बिजनेस की जानकारी देने जा रहे हैं जिसे आप सिर्फ 25 हजार रु में शुरू कर सकते हैं और अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।
लगाएं पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
आप पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। बता दें कि पोहा एक पोषित खाद्य उत्पाद है, जो नाश्ते में ज्यादा खाया जाता है। भारत में इसकी मांग काफी है। पोहा तैयार करना काफी आसान है। इसीलिए इसकी मांग और बिक्री काफी बढ़ी है। पोहा की मांग और बिक्री बढ़ी है, जिसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
कितने रु लगाने होंगे
पोहा बिजनेस को लेकर खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) ने एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पोहा बनाने की यूनिट में करीब 2.5 लाख रु तक खर्च आ सकता है। मगर आपको इसके लिए सरकार से 90 फीसदी तक लोन मिल जाएगा। इस तरह शुरुआत में आपको सिर्फ 25 हजार रु का इंतजाम करना होगा। बाकी पैसा लोन पर मिलेगा, जिसे आप थोड़ा-थोड़ा चुकाते रहें।
किन-किन चीजों की होगी जरूरत
सबसे पहले बता दें कि आपे पास लगभग 500 वर्ग फुट क्षेत्र होना चाहिए। इसके अलवाा पोहा मशीन, सिव्स और भट्टी के अलावा आपको पैकिंग मशीन और ड्रम तथा बाकी छोटे-मोटे सामान लाने होंगे। केवीआईसी ने जो रिपोर्ट पेश की है, उसके अनुसार कच्चा माल लाएं। ध्यान रहे कि शुरुआत में थोड़ा-थोड़ा माल लाएं और फिर धीरे-धीरे क्वांटिटी बढ़ाएं।
होगी कमाई लाखों में
पोहा बनाने के बिजनेस आप लाखों रु कमा सकते हैं। जहां तक लोन का सवाल है तो आपको प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी। फिर आप ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करें। केवीआईसी ग्रामीण उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए लोन देता है।
मुद्रा योजना के तहत लोन
यदि आपको पैसे की जरूरत है तो सरकार की मुद्रा योजना आपके बहुत काम आ सकती है। इस योजना के तहत बिजनेस शुरू करने और उसे बढ़ाने के लिए लोन मिलता है। मगर यदि बैंक लोन देने में आनाकानी करे तो आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है। इनमें यदि आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको शिशु लोन यानी 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी। वहीं किशोर मुद्रा लोन स्कीम के तहत 50 हजार रु से 5 लाख रु तक का लोन मिल सकता है। इसी तरह तरुण लोन कैटेगरी में 10 लाख रु तक की मदद मिल सकती है। मुद्रा योजना के तहत स्मॉल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, दुकानदारों और फल-सब्जी वालों आदि को लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications