हर किसी को ज्यादा पैसे कमाने की चाहत रहती है। अगर आप भी कुछ एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज हम एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगें जिनमें हाथ अजमाया जा सकता है।
नई दिल्ली, मार्च 10। हर किसी को ज्यादा पैसे कमाने की चाहत रहती है। अगर आप भी कुछ एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज हम एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगें जिनमें हाथ अजमाया जा सकता है। कम बजट वाले किसी अच्छे बिजनेस की तलाश मे है तो अगरबत्ती का बिजनेस आपके लिए एकदम सही है। इस बिजनेस को आप अपने घर से ही शुरू करके एक खुद का ब्रांड भी बना सकते है। अगरबत्ती का बिजनेस 50,000 रुपये में शुरू किया जा सकता है।

अगर आप किसी गांव या छोटे शहर में रहते हैं तो भी आप अगरबत्ती का बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं कि मोदी सरकार शहर में और गांव में रहने वाले तमाम लोगों के लिए रोजगार के नए-नए मौके बना रहे हैं। ऐसे ही उन्होंने अगरबत्ती उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा प्रस्तावित एक रोजगार सृजन कार्यक्रम को अब मंजूरी दे दी है। Business Idea : इस कारोबार के आगे नौकरी है बेकार, लाखों रु की कमाई का मौका
शुरू करें अगरबत्ती बनाने का बिजनेस
बता दें कि अगरबत्ती बनाने में कई तरह की मशीनों का इस्तेमाल होता है। इनमें मिक्सचर मशीन, ड्रायर मशीन और मेन प्रोडक्शन मशीनें शामिल हैं। भारत में अगरबत्ती बनाने की मशीन की कीमत 35000 रुपये से 175000 रुपये तक है। इस मशीन से 1 मिनट में 150 से 200 अगरबत्ती तक बनाई जा सकती हैं। अगर आप अगरबत्ती हाथ से बनाते हैं तो 15,000 रुपये से कम में शुरुआत की जा सकती है।
अगरबत्ती बनाने के लिए जरुरी है ये रॉ मैटेरियल
अगरबत्ती बनाने के लिए सामग्री में गम पाउडर, चारकोल पाउडर, बांस, नर्गिस पाउडर, खुशबूदार तेल, पानी, सेंट, फूलों की पंखुड़ियां, चंदन की लकड़ी, जेलेटिन पेपर, शॉ डस्ट, पैकिंग मेटेरियल की जरूरत होगी। कच्चे माल की सप्लाई के लिए मार्केट के अच्छे सप्लायरों से संपर्क कर सकते हैं।
अगरबत्ती कच्चे माल की सप्लाई
मशीन इंस्टॉलेशन के बाद कच्चे माल की सप्लाई के लिए मार्केट के अच्छे सप्लायरों से संपर्क करें। अच्छे सप्लायरों की लिस्ट निकालने के लिए आप किसी अगरबत्ती उद्योग में पहले से बिजनेस करने वाले लोगों से मदद ले सकते हैं। कच्चा माल हमेशा जरूरत से थोड़ा ज्यादा मंगाए क्योंकि इसका कुछ हिस्सा वेस्टेज में भी जाता है।
आकर्षक डिजाइन पैकिंग बेहद जरूरी
अगर आप इस बिजनेस में काम करना चाहते है तो आपको ध्यान देना होगा कि आपका प्रोडक्ट आकर्षक डिजाइन पैकिंग पर बिकता है। पैकिंग के लिए किसी पैकेजिंग एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी पैकेजिंग को आकर्षक बनाएं। पैकेजिंग के द्वारा लोगों के धार्मिक मनोस्थिति को छूने की कोशिश करें। अगरबत्तियों की मार्केटिंग करने के लिए अखबारों, टीवी में एड दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका बजट इजाजत देता हो तो कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट बनाएं।
अगरबत्ती को बनाने वक्त इन बातों का ध्यान दें
- अगरबत्ती को कभी भी धुप में नहीं सुखाना चाहिए, इसे हमेशा छाया में सुखाये या सुखाने वाली मशीन के माध्यम से इसे सुखायें।
- इसको सूखने के लिए इसे अलग अलग करके रखें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो गीली होने की वजह से इनके चिपकने की संभवना रहती है।
- अगर आप खुशबूदार अगरबत्ती बनाना चाहते है, तो सुखाने के बाद अगरबत्ती को एक विशेष तरह की सुगंध वाली सामग्री में डुबोया जाता है।
अगरबत्ती बिजनेस के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- इस व्यवसाय को आपको बड़े तौर पर शुरू करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेजी कारवाई कर लेनी चाहिए जिनमे शामिल है :-
- सबसे पहले कंपनी के आकार के अनुसार आप आरओसी में अपने व्यवसाय को पंजीकृत करा ले, ऐसा करने से निवेशकों को आपकी कंपनी पर भरोसा आएगा और साथ ही कागजी करवाई में आपको इसका लाभ मिलेगा।
- अपने व्यवसाय लाईसेंस के लिए स्थानीय प्राधिकारी के पास आवेदन दें।
- वहाँ से बिजनेस पैन कार्ड को प्राप्त करे।
- वर्तमान का एक बैंक अकाउंट खोले।
- आप अपने व्यापार को एसएसआई यूनिट में पंजीकृत करा ले।
- इसके बाद वैट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करे, साथ ही व्यापार के चिन्ह को पंजीकृत करा ले, ताकि आपकी कंपनी का ब्रांड नाम सुरक्षित रहें।
- अगर आप बड़े तौर पर अपने व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे है, तो अपने विनिर्माण यूनिट के लिए प्रदुषण नियन्त्रण बोर्ड से एनओसी प्राप्त कर ले, और फैक्ट्री का लाईसेंस भी प्राप्त कर ले।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications