अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत काम की है। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है।
नई दिल्ली, फरवरी 18। अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत काम की है। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसे आप घर बैठे ही शुरू कर सकते है। अच्छी बात तो यह है कि इसक जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं।

हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई
पिछले कुछ वर्षों में न्यूट्रिशन के प्रति लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है. पोहा को न्यूट्रिटिव फूट माना जाता है। पोहा को ज्यादातर नाश्ते के रूप में खाया जाता है। इसे बनाना और पचाना दोनों आसान है. यही वजह है कि पोहा का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसे मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसके बिना लोगों का सुबह का नाश्ता अधूरा रहता है। हम आपको बता रहे हैं पोहा बनाने की यूनिट के बारे में। यह एक अच्छा बिजनेस है। इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है। E-Shram Portal : सरकार ने भेजे 1000 रु, चेक करें आपको मिले या नहीं
25 हजार रुपये में शुरू हो जाएगा ये बिजनेस
खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.43 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें 90 फीसदी तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए करीब 25,000 रुपये का इंतजाम करना होगा।
करीब 90 फीसदी तक मिलेगा लोन
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए करीब 500 वर्ग फुट की जगह की जरूरत पड़ती है।
- एक पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन और ड्रम समेत छोटे-मोटे सामानों की जरूरत पड़ेगी।
- केवीआईसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बिजनेस की शुरुआत में थोड़ा कच्चा माल लाएं, फिर इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। इस तरह अनुभव भी अच्छा मिलेगा, साथ ही बिजनेस भी बढ़ेगा।
- केवीआईसी के मुताबिक, अगर आप प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करते हैं और ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन अप्लाई करते हैं तो करीब 90 फीसदी लोन मिल सकता है।
- केवीआईसी द्वारा हर साल विलेज इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए लोन दिया जाता है। आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
करीब 1.40 लाख रुपये की कमाई
प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद आपको रॉ मैटिरियल लेना होगा। इस पर करीब 6 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। इसके अलावा आपको लगभग 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस तरह आप लगभग 1000 क्विंटल पोहा का प्रोडक्शन करेंगे। जिस पर कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 8.60 लाख रुपये आएगी। आप 1000 क्विंटल पोहा लगभग 10 लाख रुपये में बेचा जा सकता है। यानी आपको करीब 1.40 लाख रुपये की कमाई हो सकती है।
लाइसेंस मिलने के बाद ही आप बेच सकेंगे
पोहा को बाजार में बेचने से पहले आपको कई तरह के लाइसेंस सरकार से लेने होगा और लाइसेंस मिलने के बाद ही आप इन्हें बेच सकेंगे। ये उत्पाद खाने से जुड़ा हुआ है इसलिए इसको बेचने से पहले आपको एफएसएसएआई का लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इसके साथ में ही आप जिस राज्य में अपने पोहे की फैक्ट्री शुरू करेंगे, आपको उस राज्य की सरकार द्वारा दिए जाने वाली अन्य लाइसेंस को भी प्राप्त करना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
