बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। आजकल हर कोई जल्दी और आसानी से पैसा कमाना चाहता है।
नई दिल्ली, मार्च 24। बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। आजकल हर कोई जल्दी और आसानी से पैसा कमाना चाहता है। लोग पैसा पाने के लिए व्यापार विकल्प खोज रहे हैं, इसलिए आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं, जिसे आप कम लागत में ही शुरु कर सकते हैं। खासकर बता दें कि गर्मी के सीजन में इस बिजनेस की काफी डिमांड रहती है। इस बिजनेस में घाटे की संभावना काफी कम होती है। ये बिजनेस आइसक्रीम पार्लर का है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस बिजनेस को कर रहे हैं। इसको रन करने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी, महज 10,000 के निवेश से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

10,000 रुपये में करें शुरू, हर महीने होगी बंपर कमाई
भारत में इस बिजनेस को लेकर काफी क्रेज है। कई लोग बड़े पैमाने पर आइसक्रीम पार्लर का व्यापार कर रहे हैं। अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप 10,000 रुपये के निवेश से इसे शुरू कर सकते हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए आपके पास सिर्फ एक फ्रीजर होना चाहिए। आप घर पर या कहीं कोई दुकान किराए पर लेकर शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा 400 से 500 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया की कोई भी जगह आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए पर्याप्त होती है। इसमें आप 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बिजनेस तेजी से चल पड़ा, तो इसमें आगे और भी तरक्की की संभावना होती है।
लाइसेंस लेना बेहद जरूरी
इस बिजनेस की शूरुआत करने के लिए आपके पास फ्रीजर का होना बहुत जरूरी है। आइसक्रीम पार्लर को रन करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस लेना भी जरूरी होगा। ट्रेड बॉडी FICCI ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2022 तक देश में आइसक्रीम का कारोबार एक अरब डॉलर के पार चला जाएगा। FSSAI से आपको लाइसेंस लेना जरूरी है। यह एक 15 डिजिट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपको यहां तैयार किया जाने वाले खाने के सामान FSSAI की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है।
ले सकते अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी भी
- आइस क्रीम का बिजनेस करने के लिए आप अमूल आइसक्रीम पार्लर का फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं।
- इसके लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी।
- अगर आपके पास इतनी जगह की व्यवस्था है तो फ्रेंचाइजी अप्लाई करने के लिए आप retail@amul.coop पर ईमेल करें।
- इसके अलावा इस लिंक http://amul.com/m/amul scooping parlours पर जाकर भी आप विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
हर महीने होगी करीब 5 से 10 लाख रुपये की मोटी कमाई
मान लिजिए की अगर आप अमूल आउटलेट को शुरू करना चाहते हैं तो ये इसमें अधिक निवेश करना पड़ेगा। अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए आपको करीब 6 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए करीब 6 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें ब्रांड सिक्योरिटी 50 हजार रुपये, रिनोवेशन 4 लाख रुपये, इक्विपमेंट 1.50 लाख रुपये शामिल है। अमूल प्रोडक्ट्स के एमआरपी पर रिटर्न मिलेगा। ऐसे में एक मिल्क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी, आइसक्रीम पर 20 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है। रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, शेक, पिज्जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर औसतन 50 फीसदी और प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी रिटर्न मिलने की संभावना होती है। अमूल के मुताबिक फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने करीब 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री कर मोटा कमाई की जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
