नई दिल्ली, जून 27। एक निश्चित समय के बाद अधिकतर लोग नौकरी से उब जाते है और कुछ अपना करने की सोचते है। लेकिन पूंजी के समस्या के कारण बहुत सारे लोग नौकरी से बाहर नहीं निकल पाते और उनका अपना कारोबार शुरू करने का सपना अधूरा रह जाता है। आज हम जिस बिजनेस आइडिया की बात करने वाले है वह कम लागत में ही शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस को स्टैबलिश करने के लिए लगभग दस हजार रुपए की जरूरत पड़ेगी। बिजनेस आइडिया है प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का। भारत सरकार ने साल 2020 में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया था। व्हीकल कानून में वाहनों के प्रदूषण लेवल की जांच पर बल दिया गया है। नया कानून आने के बाद प्रदूषण केंद्र की मांग तेजी से बढ़ रही है। मोटर एक्ट के तहत वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होने पर भारी जुर्माना लगता है।
कितना जुर्माना लग सकता है
अगर वाहन चालक के पास गाड़ी का लेटेस्ट पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो नए नियम के अनुसार 10,000 रुपए तक का फाइन लग सकता है। नए एक्ट के बाद से हर छोटे बड़े वाहनों को समय- समय पर प्रदूषण टेस्ट करा कर प्रमाण पत्र अपने साथ रखना अनिवार्य है। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पर लगने वाला जुर्माना भारी और सामान्य वाहनों के लिए अलग-अलग है।
प्रदूषण जांच केंद्र कैसे शुरू कर सकते है
प्रदूषण जांच केन्द्र की शुरूआत करने के लिए आपको रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) में लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद आपको लोकल ऑथोरीटी से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र (एनओसी) बनवाना होगा। प्रदूषण जांच केंद्र के आवेदन को पूरा करने के लिए आवेदक को 10 हजार रुपए का एफिडेविट बनवा के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में जमा कराना होगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आपको प्रदूषण जांच केन्द्र चलाने की अनुमति मिल जाएगी। प्रदूषण जांच केन्द्र को पेट्रोल पंप या किसी गाड़ी के गैराज के नजदिक खोलने से अच्छी कमाई की संभावना ज्यादे है। हर राज्य में पॉल्यूशन सेंटर चलाने के लिए प्रक्रिया अलग-अलग है। कुछ राज्यों में लोग आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
कितनी कमाई हो सकती है
प्रदूषण जांच केन्द्र वक्त को ध्यान में रखते हुए एक फायदे का बिजनेस है। पॉल्यूशन टेस्ट सेंटर की कमाई पूरी तरह से सेंटर खोलने की जगह पर निर्भर करती है। अगर जांच केन्द्र बड़े शहर के मुख्य हाइवे पर है तो कमाई बहुत अच्छी होगी। सामान्य तौर पर केवल 10 हजार के इन्वेस्ट के बाद अगर सही जगह पर केन्द्र खोला जाए तो 40 से 50 हजार की कमाई हर महीने की जा सकती है।जरूरी नियम
जरूरी नियम
प्रदूषण जांच केंद्र को नियम के अनुसार पिले रंग के केबिन में खोलना होगा, पिले रंग की केबिन पॉल्यूशन टेस्ट सेंटर की पहचान मानी जाती है। जांच केंद्र पर केंद्र का लाइसेंस नंबर लिखना जरूरी है। केबिन के साइज के लिए आपको राज्य के परिवहन विभाग के मानकों का पालन करना पड़ेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
