अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है।
नई दिल्ली, मार्च 1। अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। हम आपके लिए एक ऐसा आइडिया लेकर आए हैं जिससे आपको लाखों की कमाई होगी। वहीं अगर आप खेती के जरिए बंपर कमाई करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये और भी बढ़िया बात है। इन दिनों मार्केट में इसकी काफी डिमांड बढ़ गई है। जी हां ये बिजनेस है- काली मिर्च की खेती का। काली मिर्च को मसालों की फसलों का राजा कहा जाता है। इसकी खेती कर किसान काफी अच्छस मुनाफा कमा सकते हैं। आजकल काली मिर्च की खेती का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। काली मिर्च की खेती से आज किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं।

10,000 रुपये में शुरू करें काली मिर्च का कारोबार
इसमें कारी मुंडा नामक काली मिर्च की किस्म ज्यादा महंगी बिकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि 10 हजार रुपये से आप इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास जमीन है तो आप जैविक खाद का इस्तेमाल करके काली मिर्च के पौधे लगा सकते हैं। बता दें कि मात्र 10 हजार रुपये में काली मिर्च के पौधे खरीद सकते हैं। साल दर साल आप काली मिर्च के पौधों की संख्या बढ़ा सकते हैं। इस काम के लिए आप चाहें तो राज्य कृषि और बागवानी विभाग का पूरी मदद ले सकते हैं।
काली मिर्च को उगाने का तरीका
काली मिर्च के पौधों में कुछ ही दिनों बाद काली मिर्च की फलियां आने लगेंगी। इन फलियों को तोड़ने के बाद आप सावधानी से इन्हे सुखा सकते हैं। अब दानों को निकलने के लिए इन्हे कुछ देर डुबाने के लिए रखें और फिर दुबारा सुखाएं। इस प्रक्रिया से दानों का रंग अच्छा आएगा। काली मिर्च की खेती के दौरान प्रति पौधों पर 10-20 किलो तक गाय के गोबर से बनी खाद और वर्मी कंपोस्ट दे सकते हैं। पौधों से फली तोड़ने के लिए थ्रेसिंग मशीन का इस्तेमाल करें। शुरू में काली मिर्च की फली में 70 प्रतिशत तक नमी होती है जिसे ठीक से सुखा कर कम करना होगा। हालांकि अगर नमी ज्यादा हुई तो दाने खराब हो सकते हैं।
पैसे कमाने का तरीका
अब सवाल ये उठता है कि काली मिर्च बेच कर आप पैसे कैसे कमा सकते है। तो बता दें कि अब आप काली मिर्च को चाहे तो किसी मंडी में या अन्य दुकानदारों को बेच सकते हैं। वर्तमान समय में काली मिर्च की कीमत 350 से 400 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बता दें कि 8-8 फीट की दूरी पर काली मिर्च के पौधे लगाने चाहिए। दो पौधों के बीच इतनी दूरी रखना जरूरी है क्योंकि इससे पौधों को बढ़ने में आसानी रहती है। पेड़ से काली मिर्च की फलिया तोड़ने के बाद उसे सुखाने और निकालने में सावधानी बरती जाती है। दाने निकालने के लिए पानी में कुछ समय डुबाया जाता है और फिर सुखाया जाता है। इससे दानों को अच्छा रंग मिल जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications