नई दिल्ली, जुलाई 26। नीम एक ऐसा पेड़ है, जिसका हर भाग किसी न किसी काम आता है। नीम को अपने आप में एक वैद्य माना जाता है। नीम की पत्तियां, तने, इसकी छाल, निबोली और यहां तक की शाखाएं भी काफी गुणों वाली होती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इसी नीम से कोई भी कमाई कर सकता है। जी हां, यदि आप चाहें तो नीम के पेड़ से घरेलू नीम कीटनाशक बना सकते हैं और इसे बेच कर पैसा कमा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि नीम के पेड़ से घरेलू नीम कीटनाशक बनाने में काफी कम खर्च आएगा। इससे तैयार होना वाला घरेलू नीम कीटनाशक फसलों और बगीचों के लिए काफी लाभदायक होगा। जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।
कैसे तैयार करें नीम से घरेलू कीटनाशक
ट्रैक्टर जंक्शन की रिपोर्ट के अनुसार नीम से घरेलू कीटनाशक बनाने के लिए 10 लीटर पानी चाहिए। इस पानी में 5 किलो नीम की पत्तियों (हरी या सूखी) के साथ पीसी हुई निंबोली मिलाएं। साथ ही आपको 10 किलो छाछ और 2 किलो गोमूत्र भी चाहिए होगा। आखिर में इस मिश्रण में 1 किलो लहसुन (पीसा हुआ) और डाल दें। फिर इसे अच्छे से मिलाएं और पांच दिनों तक बर्तन में रखे रहें।
जानिए बाकी प्रोसेस
आपको करना ये है कि इन पांचों दिन रोजाना 2-3 बार इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं। ये काम आप किसी मजबूत लकड़ी से करें। आपके मिश्रण का रंग दूधिया हो जाएगा। इस रंग का होने पर इसमें 200 मिलीग्राम साबुन और 80 मिलीग्राम टीपोल डाल दें। इतने भर से आपका घरेलू और बिना केमिकल वाला प्राकृतिक कीटनाशक तैयार हो जाएगा। इसे बोतलों में पैक करके बेचें और कमाएं। इसे फसलों पर स्प्रे के जरिए छिड़कें। उस पर से सारे कीट खत्म हो जाएंगे।
किन फसलों पर सबसे अधिक इस्तेमामल
आम तौर पर सब्जियों और कपास पर काफी कीटनाशक छिड़के जाते हैं। किसान समय बचाने के लिए बाजार से ऐसे नुकसानदेह कीटनाशक खरीद लाते हैं और उन्हें फसलों पर छिड़कते हैं। यदि पहले से घरेलू कीटनाशक तैयार कर लिया जाए तो किसानों को बढ़िया और सस्ता फॉर्मूला मिल जाएगा। साथ ही फसल भी यानी सब्जियां केमिकल कीटनाशक से बच जाएंगी और सेहत के लिए बढ़िया रहेंगी।
कब लगाएं नीम का पेड़
अब घर पर घरेलू कीटनाशक तैयार करने के लिए आपको नीम का पेड़ भी चाहिए। तो बता दें कि इस समय भारत में बारिश का सीजन है। इसमें जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। आप भी अपनी जमीन, घर और आस-पड़ोस में नीम के पौधे लगा लें। तीन-चार साल में नीम का पेड़ तैयार हो जाएगा। यदि आप अपना बिजनेस अभी से शुरू करना चाहते हैं और आपके पास नीम का पेड़ नहीं है तो शुरुआत में कहीं से पेड़ खरीद भी सकते हैं।
किसानों को डबल फायदा
यदि कोई किसान घर पर ही कीटनाशक बनाता है तो उसे डबल फायदा हो सकता है। पहला कि वे इसे अधिक मात्रा में तैयार करे और बेच कर पैसा कमाए। साथ ही सस्ते में कीटनाशक को इस्तेमाल करे और महंगे केमिकल वाले कीटनाशकों से बचे। इससे भी बचत होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications