नई दिल्ली, जुलाई,04। समय के साथ लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ रहा है। खान-पान और अस्त-व्यस्त दिनचर्या होने की वजह से लोगों में बीमारियां बहुत बढ़ी हैं। अगर हम पिछले एक दशक की बात करे तो लोगों में अपने सेहत और शरीर को फिट रखने के का ट्रेंड बढ़ा है। अधिकतर लोगों ने नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना शुरू किया है। लोगों के लाइफस्टाइल में इस बदलाव को हम बिजनेस अपॉर्चुनिटी के तौर पर ले सकते हैं। अगर हम जिम खोलने में पैसा इनवेस्ट करते हैं तो यह एक कमाई का अच्छा साधन साबित होगा। शहरों में तो जिम की मांग रोज बढ़ रही है और अब तो छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग जिम का प्रयोग करने लगे हैं। चलिए अब आपको जिम खोलने के प्रोसेस और सामानों के बारे में बताते हैं।
भारत में दो तरह के हैं जिम
भारत में एक जिम होती है जहां लोग मसल्स बनाने और सामान्य एक्सरसाइज करने के लिए जाते हैं। जिम में मसल्स बनाने और कार्डियो करने के सभी उपकरण उपलब्ध होते है जिसके जरिए जिमिंग कराई जाती है। युवाओं में सिक्स पैक्स, मसल्स आदि डेवलप करने का ट्रेंड बढ़ा हैं। इस प्रकार की जिम में ट्रेनर की मदद से युवा या कोई व्यक्ति अपने आप को फिट रखने के एक्सरसाइज करता है।
फिटनेस सेंटर
फिटनेस सेंटर में भी कार्डियो और मसल्स बनाने के सारे उपकरण उपलब्ध होता है लेकिन यह थोड़ा एक्सपेंसिव जिम होता हैं। जिम वर्क के आलावा यहा एरोबिक्स, योगा, मार्शल आर्ट और प्राणायाम से संबंधित चीजें भी कराई जाती हैं। फिटनेस सेंटर के इंस्ट्रक्टर हाइली क्वालिफाइड होते हैं।
कैसे प्राप्त करें लाइसेंस
जिम खोलने के लिए अच्छी जगह और लागत के आलावा लाइसेंस की भी जरूरत पड़ती है। भारत सरकार जिम का रजिस्ट्रेशन लिमिटेड या प्राइवेट फर्म के रूप में करती है। आपको जिम का रजिस्ट्रेशन करने से पहले पुलिस से एनओसी की जरूरत पड़ेगी। आप अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं।
कितना होगा लाभ
जिम का प्रॉफिट जिम के लोकेशन और वहां के लोगों में इसकी मांग पर निर्भर करता है। अगर आप एक अच्छे शहर में 50 से 80 लाख रुपए लगा के जिम शुरू करते हैं तो सालाना 10-15 लाख की कमाई हो सकती है, जिम में आप सप्लीमेंट भी बेंच सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications