नई दिल्ली, अप्रैल 14। अगर आपको जानवरों से प्यार है और आप उनकी देखभाल करना पसंद करते हैं तो ये एक बिजनेस आइडिया भी हो सकता है। बस आपको ये पता होना चाहिए कि किस जानवर के बिजनेस से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। आपको बता दें कि रेबिट फार्मिंग यानी खरगोश पालन से आप सालाना लाखों रु कमा सकते हैं। रेबिट फार्मिंग एक ऐसा बिजनेस है, जिसे बेहद कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। यानी कुल मिला कर ये कम पैसों में तगड़े मुनाफे वाला बिजनेस है। आइए जानते हैं किस कैसे रेबिट फार्मिंग शुरू की जा सकती है।
कितने पैसों की होगी जरूरत
रेबिट फार्मिंग आप 4 लाख रु में शुरू कर सकते हैं। 4 लाख रु लगा कर इससे दोगुना पैसा आप पहले साल में ही कमा सकते हैं। खरगोश के बालों से जो ऊन बनती है उसी के लिए रेबिट फार्मिंग की जाती है। रेबिट फार्मिंग में यूनिट के हिसाब से खरगोशों को पाला जाता है। एक यूनिट में तीन नर खरगोश होते हैं, जबकि बाकी 7 मादा खरगोश।
किस चीज पर कितना खर्च
रेबिट फार्मिंग में 10 यूनिट्स पर आपको 2 लाख रु तक खर्च करने होंगे। वहीं टिन शेड के लिए 1.5 लाख रु तक खर्च करने होंगे। इसी तरह पिंजरे पर 1-1.25 लाख रु तक का खर्चा आएगा। एक मादा 30 दिन की प्रेगनेंसी अवधि के बाद 6-7 बच्चों तक को जन्म दे सकती है। पैदा होने के बाद करीब 45 दिन में खरगोश का बच्चा 2 किलो का हो जाता है। और आप उन्हें बेच सकते हैं।
कैसे करें कमाई
एक मादा खरगोश साल में करीब 7 बार बच्चे देती है। अगर वो औसतन 5 बच्चे भी दे तो इस तरह 7 मादा खरगोश साल में 245 बच्चे देंगी। बता दें कि खरगोश के बच्चों का एक बैच लगभग 2 लाख रुपये की कमाई करा सकता है। इन्हें फार्म ब्रीडिंग और ऊन बिजनेस के लिए खरीदा जाता है। आप इन दोनों चीजों के लिए खरगोश के बच्चे बेच कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
कितना होगा मुनाफा
साल में आपको खरगोश के बच्चों की बिक्री से करीब 10 लाख रु मिल सकते हैं। 2-3 लाख रु आपको साल में भर चारे और रखरखाव पर खर्च करने हो सकते हैं। इस तरह आपको सालाना 7-8 लाख रु तक का मुनाफा हो सकता है। पहले साल में भी आप 2.5-3 लाख रु का मुनाफा कमा सकते हैं। खरगोश पालन में मेहनत काफी कम है। पिंजरों की साफ-सफाई और खाना खिलाने के लिए आप एक सहायक रख सकते हैं। न्यूट्रिशन के लिए कुछ खाने के उत्पाद उन्हें बाजार से खरीदने पड़ते हैं।
ले सकते हैं ट्रेनिंग
अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते तो आपके पास फ्रेंचाइजी लेने का भी ऑप्शन है। आपको खरगोश ब्रीडिंग से लेकर मार्केटिंग तक की ट्रेनिंग भी मिलेगी। अलवर, राजस्थान के किशोर भी यही कारोबार करते हैं। उनकी कमाई काफी तगड़ी है। एक बार मध्य प्रदेश के एक गांव में उनका जाना हुआ। वहीं एक किसान से उन्होंने खरगोश पालन की जानकारी ली। उन्हें ये काम दिलचस्प लगा और उन्होंने इसी को अपना कारोबार बनाने का फैसला लिया, जिसने आगे चल कर उन्हें लाखों की कमाई करानी शुरू कर दी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications