नई दिल्ली, अगस्त 29। भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजार है। दूनिया के सबसे बड़े मार्केट में अब विदेशी सब्जियों, फलों की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगी है। विदेशी किस्म के फलों और सब्जियों के बढ़ते डिमांड को देखते हुए भारत के किसान भी अब पारंपरिक खेती छोड़कर नई-नई फसलें उगाने की ओर रुख करने लगें हैं। गैर परांपरिक खेती में उपजाएं जाने वाले कुछ ऐसे फल और सब्जिया भी हैं जिनकी पैदावार मूल रूप से भारत में नहीं होती है। लेकिन बढ़ते डिमांड ने किसानों को आकर्षित किया है। विदेशी फलों में कीवी की खेती से होने वाले मुनाफे ने भारतीय किसानों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कीवी मुख्य रुप से चाइना में उपजने वाला फल है, कीवी को चीनी करौदा के नाम से भी जानते हैं। भारत के किसानों ने भी अब कीवी का उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत में पूर्वोत्तर के पहाड़ी प्रदेश नागालैंड में कीवी की बागवानी बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है। केन्द्र सरकार नागालैंड को कीवी स्टेट का दर्जा दिलाने की कोशिश भी कर रही है।
नॉर्थ-ईस्ट में हो रही है खेती
नागालैंड के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के दूसरे राज्यों के किसान भी कीवी की फसल काफी मात्रा में उगाने लगे हैं। लेकिन नागालैंड भारत का सबसे बड़ा कीवी उत्पादक प्रदेश है। किवी के व्यापार से जुड़े करोबारीयों के मुताबिक एक हैक्टेयर के बगीचे से 24 लाख रुपए तक की आमदनी की जा सकती है। कीवी के बगीचे की तुलना अगर सेब के बगीचे से करें तो सेब के एक हेक्टेयर के बगीचे 8.9 लाख रुपए की कमाई होती है। सेब के बगीचे में टमाटर की उपज करके अतिरिक्त 2 लाख रुपया कमाया जा सकता है।
ठंडे प्रदेश में हो सकती है किवी की खेती
ज्यादा तापमान वाले इलाकों में कीवी का बगीचा लगा पाना संभव नहीं है। कीवी की खेती ठंडे प्रदेशों में ही की जा सकती है। कीवी के खेती के लिए वे प्रदेश सबसे उपयुक्त हैं जहा का तापमान कभी भी 30 डिग्री से उपर न जाता हो या सामन्य तापमान इतना रहता हो। देश के पहाड़ी प्रदेशों में किसान कीवी की खेती कर रहें हैं। सरकार के आकड़ों के अनुसार देश के नार्थ-ईस्ट रिजन के राज्य कीवी की खेती बेहतरीन उपज के साथ कर रहें हैं। किसानों की आय भी काफी हद तर बढ़ी है। बागवानी शुरू करने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार आर्थिक और प्रशासनिक तौर पर किसानों की मदद कर रहीं हैं.
सेहत के लिए फायदेमंद है किवी
कीवी में विटामिन सी की मात्रा काफी हद तक पायी जाती है। इसमें संतरे से 5 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। कीवी में शारीरिक विकास से संबंधित 20 से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में रोग निरोधक पॉवर को बढ़ाता है। कीवी में शारीर को स्वस्थ रखने के लिए हर तरह के विटामिन पाए जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications