नई दिल्ली, अगस्त 17। अगर आप नौकरी से कम पैसा कमा पा रहे हैं या फिर आप नौकरी के अतिरिक्त किसी एक्स्ट्रा इनकम कराने वाले बिजनेस को शुरू करने का सोच रहें है तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया बताएंगे जिसको बेहद ही कम लागत में आसानी से शुरू किया जा सकता है। आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कोई मकान या दुकान किराए पर लेने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर से ही बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको यह गिफ्ट बास्केट बनाने के बिजनेस के बारे में बताएंगे।
गिफ्ट बास्केट बनाने का बिजनेस
अगर आपको सजावट करना पसंद है और आप इसके लिए कुछ सुंदर डिजाइन भी बना सकते हैं तो आपको मामूली लागत के साथ गिफ्ट बास्केट बनाने का बिजनेस शुरू कर देना चाहिए। लोगों में हर छोटे बड़े अवसर पर गिफ्ट देने का नया चलन शुरू हुआ है। लोग शादी, बर्थडे, सालगिरह या अन्य किसी अवसर पर गिफ्ट बास्केट बनवाते है। इस बिजनेस का शुरू करने के लिए आपको अपनी नौकरी भी छोड़ने की जरूरत नहीं है और लंबी पूंजी भी नहीं लगेगी। कम लागत में यह कमाल की कमाई करा सकता है।
घर से शुरू हो जाएगा काम
गिफ्ट बास्केट एक टोकरी है जिसमें लोग ढेर सारे समान रख के उसे सजाते है और फिर उसको लोगों को गिफ्ट करते हैं। आप इस बिजनेस को घर से ही शुरू कर सकते हैं। आप लोगों से यह पूछ लिजिए की वह कौन -कौन सा सामान गिफ्ट के टोकरी में डालना चाहते हैं। फिर आपको बाजार से वह सामान और सजाने का सामान बाजार से खरीदकर लाना है और इसके बाद आपको इसे आकर्षक रूप से सजा के डिलीवर कर देना है। आप लोगों से सामान खुद लाने के लिए बोल सकते हो। सजावट के सामान बाजार में थोक में मिल जाते है। गांवों से लेकर शहरों तक इसकी डिमांड बढ़ रही है, आप को इस बिजनेस को जरूर शुरू करना चाहिए।
बाजार में हैं मांग
आप बाजार में कुछ दुकानों से भी संपर्क कर सकते है, इससे आपको काम मिलने में आसानी होगी। अक्सर बाजार से लोग बास्केट डेकोरेट कराते है। आप दुकानों को थोक में बास्केट बना के बेच सकते है। भारत के हर क्षेत्र में गिफ्ट बास्केट की मांग बढ़ रही है। शुरुआत में अगर पांच हजार रुपए से भी इसे शुरू करते है तो यह कारोबार आपको अच्छा काम करा सकता है। आपको बाजार से रिबन, रैपर, चमकिले कवर, स्टीकर, टेप आदि सामग्री खरीदनी होगी जिसके बाद आप आसानी से यह बिजनेस शुरू कर सकते है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
