बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रही है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने फेस्टिवल स्पेशल ऑफर की घोषणा की है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रही है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने फेस्टिवल स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। यूजर्स को देखते हुए कंपनी ने जोरदार ऑफर पेश किया है। इस प्लान के तहत कंपनी ज्याद टॉक टाइम, वैलेडिटी और डेटा दे रही है। ग्राहक 30 नवंबर तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने 60 रुपये के टॉप अप पर फुल टॉकटाइम ऑफर भी दे रही है।
इन चार प्रीपेड प्लान्स पर ज्यादा वैलिडिटी
बीएसएनएल के कई प्रीपेड वाउचर्स और स्पेशल टैरिफ वाउचर्स पर वैलिडिटी बढ़ा दी गई है, जिससे यूजर लंबे समय तक इन रिचार्ज पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बीएसएनएल ने 1999 रुपये के साथ ही 699, 247 और 147 के प्रीपेड वाउचर्स और स्पेशल टैरिफ वाउचर्स पर वैलिडिटी बढ़ाई है। आप 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बीएसएनएल के प्रीपेड और टैरिफ रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं, यानी अगर आप इन डेढ़ महीनों में बीएसएनएल के कुछ स्पेशल प्रीपेड और टैरिफ वाउचर रिचार्ज कराते हैं तो आपको इसका फायदा प्लान्स के मुताबिक लंबे समय तक मिल सकता है।
147 रुपये का प्लान में फ्री कॉलिंग, 10 जीबी डेटा
बीएसएनएल फेस्टिव ऑफर के तहत 147 रुपये के प्लान में 35 दिनों की वैधता मिलेगी। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही 10 जीबी मिलेगा। कोई भी बीएसएनएल ट्यून डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
247 रुपये और 699 रुपये के प्लान में मिलेगा ये फायदा
बीएसएनएल के 247 रुपये के प्लान की वैधता 40 दिनों की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी किसी भी नेटवर्क पर, इसके अलावा इसमें हर दिन 3.5 जीबी का डाटा मिलेगी। इसके साथ ही 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। यहीं नहीं इसके साथ भी 30 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स का फायदा मिलेगा।
699 रुपये का प्लान
699 रुपये के प्लान में वैधता 180 दिनों की मिल रही है। इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा रहेगी। हर दिन 0.5 जीबी डाटा एवं एसएमएस की सुविधा है। इससे 60 दिन के लिए फ्री बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा मिलती है।
सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा
1,999 रुपये के प्लान की खासियत सबसे अलग है। इसमें 425 दिनों की वैधता मिल रही है। इससे किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। हर दिन तीन जीबी डाटा एवं 100 फ्री एसएमएस की सुविधा है। इस प्लान के साथ भी कंपनी बीएसएनएल ट्यून्स जैसी अन्य सुविधाएं दे रही है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications