नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। कहीं कोई सामान बिक नहीं रहा है, फिर भी बुलेट ने अपने कुछ मॉडल के रेट बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने रायल इनफील्ड हिमालया के बाद अब बीएसवीआई क्लासिक 350 और बीएसवीआई बुलेट 350 का रेट भी बढ़ा दिया है। वहीं बुलेट 350 में रॉयल एनफील्ड ने सभी वेरिएंट व कलर ऑप्शंस के दाम 2755 रुपये बढ़ा दिए हैं।
ये हैं बुलेट 350 ईएफआई ब्लैक का रेट
कंपनी ने बुलेट 350 ईएफआई ब्लैक और बुलेट 350 ईएफआई फोरेस्ट ग्रीन का रेट 1,27,750 रुपये से बढ़कर 1,30,505 रुपये कर दिया है।
अन्य मॉडल के रेट
रायल इनफील्ड ने वहीं बुलेट एक्स 350 ईएफआई सिल्वर व बुलेट एक्स 350 ईएफआई गोमेद ब्लैक की कीमत 1,21,583 रुपये से बढ़कर 1,24,338 रुपये कर दी है।
बुलेट एक्स 350 ईएस जेट ब्लैक का रेट
वहीं कंपनी ने बुलेट एक्स 350 ईएस जेट ब्लैक और बुलेट एक्स 350 ईएस रिगल रेड और बुलेट एक्स 350 ईएस रॉयल ब्ल्यू का रेट डीलरशिप पर 1,39,949 रुपये हो गया है। जबकि पहले इनकी कीमत 1,37,194 रुपये थी। यहां पर कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली की ली गई हैं।
ये मॉडल भी महंगा हुआ
वहीं क्लासिक 350 बीएस6 बुलेट का एक्स शोरूम रेट अब 1.59 लाख रुपये हो गया है। पहले यह कीमत 1.57 लाख रुपये थी। क्लासिक 350 बुलेट कई रंगों और सिंगल चैनल एबीएस व ड्युअल चैनल एबीएस विकल्प में उपलब्ध है। बाइक की कीमत एबीएस यूनिट और रंग पर निर्भर है। वहीं क्लासिक ब्लैक रंग और ड्युअल चैनल एबीएस वाली क्लासिक 350 बाइक का एक्स शोरूम रेट अब 1.67 लाख रुपये हो गया है। यह पहले 1.65 लाख रुपये था। वहीं अन्य रंगों जैसे ब्लू, स्टॉर्म राइडर, ग्रे और ब्लैक रंग वाली क्लासिक 350 बुलेट की कीमतें अब 1.77 लाख से 1.84 लाख रुपये के बीच हो गई हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications