बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने 499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया है। बीएसएनएल यूजर्स के लिए खुशखबरी है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने 499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया है। बीएसएनएल यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपने 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 9 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया है। बीएसएनएल के इस प्लान का नाम '300जीबी प्लान CS337' है। याद दिला दें कि यह प्लान 10 जून को एक्सपायर होने वाला था, लेकिन यूजर्स के बीच इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने इसकी उपलब्धता को बढ़ाने का फैसला किया है।
300जीबी प्लान CS337 ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल कंपनी ने 499 रुपये वाले प्लान का नाम 300GB Plan CS337 रखा है। बीएसएनएल के '300जीबी प्लान CS337' वाले प्लान में 300GB डेटा लीमिट तक 40Mbps तक की स्पीड मिलती है। लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड घटकर 1Mbps हो जाती है। कंपनी का प्लान कोलकाता, सिक्किम और पश्चिम बंगाल सर्कल में उपलब्ध है। इस प्लान की एक और खास बात है कि इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। कंपनी ऐसा ही एक प्लान ओडिशा में भी ऑफर करती है। ओडिशा में यह प्लान 'भारत फाइबर 300GB CUL CS346' के नाम से उपलब्ध है। 600 रुपये मंथली रेंटल के साथ आने वाले इस प्लान में 300GB डेटा तक 40Mbps तक की स्पीड ऑफर की जा रही है। ओडिशा में यह प्लान फिलहाल 27 जुलाई तक ऑफर किया जा रहा है।
बीएसएनएल का 499 रुपये वाला स्टैंडर्ड प्लान
बीएसएनएल का '300जीबी प्लान CS337' वाला प्लान भले ही तीन सर्कल- कोलकाता, सिक्किम और पश्चिम बंगाल तक सीमित हो, लेकिन कंपनी का 499 रुपये वाला प्लान देश के कई शहरों में ऑफर किया जा रहा है। 499 रुपये वाले स्टैंडर्ड प्लान में 20Mbps की स्पीड से 100जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का यह प्लान फिलहाल 29 जून तक उपलब्ध है।
बीएसएनएल के अन्य प्लान और उनकी खासियत
बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान पर 250 पर मिनट की फेयर पॉलिसी लागू रहेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैंक टोन की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।
बीएसएनएल का 699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
