भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पिछले कुछ महीनों से लगातार अपने यूजर्स के लिए तरह तरह के ऑफर्स और रिचार्ज लेकर आ रहा है।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पिछले कुछ महीनों से लगातार अपने यूजर्स के लिए तरह तरह के ऑफर्स और रिचार्ज लेकर आ रहा है। इनमें बीएसएनएल के कुछ प्लान तो ऐसे थे जिनमें यूजर्स को काफी फायदा हुआ। इसी कड़ी में अब कंपनी ने अपने 99 रुपए वाले प्लान को रिवाइज किया है। अब उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में 22 दिन तक मुफ्त में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) की सेवा मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी इस कॉलर ट्यून की सेवा के लिए 30 रुपये प्रति माह लेती है और यूजर्स से हर एक ट्यून को बदलने पर 12 रुपये वसूलती है।

बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान
अब यूजर्स को इस प्लान में 22 दिनों के लिए मुफ्त में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) की सेवा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स को लिमिट खत्म होने के बाद बेसिक टैरिफ रिचार्ज कराना होगा। बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडिगढ़, चेन्नई, दमन और दिउ, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कर्नाटक, कोलकाता, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, यूपी पूर्व, यूपी पश्चिम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के यूजर्स इस रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं।
बीएसएनएन के अन्य प्लान
बीएसएनएल का 699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।
बीएसएनएल का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications