टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अपकमिंग एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर की बुकिंग शुरू कर दी गई है। टोयोटा की आने वाली नई एसयूवी अर्बन क्रूजर का इंतजार ग्राहकों को है।
नई दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अपकमिंग एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर की बुकिंग शुरू कर दी गई है। टोयोटा की आने वाली नई एसयूवी अर्बन क्रूजर का इंतजार ग्राहकों को है। बिना खरीदे बन सकते हैं Maruti कार के मालिक, कंपनी ने शुरू की खास स्कीम ये भी पढ़ें

इस साल के अंत तक आने वाली इस गाड़ी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जानकारी दें कि गणेश चतुर्थी के दिन टोयोटा की नई एसयूवी अर्बन क्रूजर की बुकिंग शुरू हो गई है। अर्बन क्रूजर को बुक करने के लिए ग्राहकों को 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना पड़ेगा।
अर्बन क्रूजर की खासियत जानिए यहां
अर्बन क्रूजर को उसी इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा, जिस पर विटारा ब्रेजा आधारित है। टोयोटा अर्बन क्रूजर में मारुति ब्रेजा वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सुजुकी की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी के साथ आता है। यह इंजन 105bhp की पावर और 138Nm टॉर्क जेनरट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। अर्बन क्रूजर में एटी वर्जन के 48 वी माइल्ड-हाइब्रिड सेट अप भी मिलेगा। इस एसयूवी में फॉर्च्यूनर में दिखने वाली जैसी ग्रिल दी गई है। अर्बन क्रूजर में ट्विन हॉरिज़ॉन्टल स्लैट्स और सिल्वर फिनिस्ड वर्टिकल एलिमेंट्स ग्रिल दिए गए हैं। इसके साथ ही फ्रंट बम्पर में एक बड़ा फॉगलैंप दिया गया है। अर्बन क्रूजर दोहरे टोन रंग विकल्पों के साथ आएगा, जिसमें एक नया ब्राउन शेड भी शामिल है।
कार में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
अर्बन क्रूजर का इंटीरियर मारुति ब्रेजा से लिया गया है। हालांकि, इसके कैबिन में ब्राइट कलर स्कीम और नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। अर्बन क्रूजर के फीचर विटारा ब्रेजा जैसा ही रहेगा। अर्बन क्रूजर के टॉप-स्पेक वर्जन में एलईडी हेड और टेल लैंप, 16 इंच के अलॉय व्हील, कीलेस एंट्री और गो, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो हैडलैंप्स आने की उम्मीद है। यह भारत में टोयोटा-सुजुकी साझेदारी से आने वाली दूसरी कार होगी। दोनों जापानी कंपनियों ने 2018 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे उन्हें वैश्विक बाजारों के लिए श्रृंखला और प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति मॉडल विकसित करने की अनुमति मिल सके।
अर्बन क्रूजर का इनसे होगा मुकाबला
टोयोटा नई अर्बन क्रूजर का सीधा मुकाबला मारुति सुजकी ब्रेज़ा विटारा के अलावा हुंडई की वेन्यू, फोर्ड ईको sport, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा Nexon जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। इसके अलावा किआ सोनट भी इसकी टक्कर में अगले महीने लॉन्च होने जा रही है। किआ ने भी इसी हफ्ते सोनट की प्री-बुकिंग शुरू की थी, जिसके लिए 25 हजार रुपये चुकाने होंगे। भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है और इस सेगमेंट में कंपनियां काफी संभावनाएं तलाश रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि इस फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद ज्यादा हैं। अब चूंकि यह सेगमेंट काफी बड़ा है इसलिए मुकाबला भी काफी तगड़ा है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications