अगर आप अकसर ट्रेन से यात्रा करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। ट्रेन से फ्री में सफर करने का इंतजाम हो गया है। जी हां सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन यही सच है।
नई दिल्ली: अगर आप अकसर ट्रेन से यात्रा करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। ट्रेन से फ्री में सफर करने का इंतजाम हो गया है। जी हां सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन यही सच है। अगर आप क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उसमें मिलने वाले रिवॉर्ड प्वॉइंट के बारे में सुना होगा। Train टिकट बुक कराने पर मिलेगा कैशबैक, जानिए सुविधा ये भी पढ़ें

अब भारतीय रेलवे के यात्री इसी रिवार्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल कर मुफ्त ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे कार्ड इस्तेमाल करना होगा। इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड प्वॉइंट को कलेक्ट कर आप ट्रेन टिकट बुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड की कुछ खासियत के बारे में डिटेल में
जानें आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे कार्ड की खासियतें
जैसा कि मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ महीने पहले एसबीआई, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा आईआरसीटीसी एसबीआई रुपेकार्ड (आईआरसीटीसी) लॉन्च किया गया था। नया आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे कार्ड और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया गया है। यह नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक से लैस है।
मिलेगा 10 फीसदी तक का कैशबैक
जो ग्राहक 31 मार्च 2021 तक इस क्रेडिट कार्ड को बनवा लेंगे, उनके लिए कोई ज्वाइनिंग फी नहीं ली जाएगी। www.irctc.co.in के जरिए AC1, AC2, AC3, AC, CC के लिए टिकट बुकिंग पर 10 फीसी कैश बैक मिलेगा। 1 रिवॉर्ड प्वॉइंट की वैल्यू 1 रुपये के बराबर होगी।
यूजर इस रिवॉर्ड प्वॉइंट का इस्तेमाल अपने, फैमिली या फ्रेंड के लिए टिकट बुकिंग में कर सकेंगे। पहले 45 दिन में 500 रुपये या इससे ज्यादा ट्रांजेक्शन पर यूजर 350 बोनस रिवॉर्ड प्वॉइंट हासिल कर सकेंगे। इसके जरिए बुकिंग पर 1 फीसदी लगने वाला ट्रांजेक्शन चार्ज भी नहीं लगेगा। रेलवे स्टेशनों पर मौजूद प्रीमियम लाउंज में प्रत्येक तिमाही में एक बार मुफ्त प्रवेश का भी लाभ मिलेगा। इस कार्ड से पेट्रोल या डीजल भरवाने पर पेट्रोल पंप पर लगने वाला क्रेडिट कार्ड सरचार्ज भी नहीं देना होगा।
मुफ्त टिकट लेने का तरीका
जो ग्राहक 31 मार्च 2021 तक इस क्रेडिट कार्ड को बनवा लेंगे, उनके लिए कोई ज्वॉइनिंग फी नहीं रखी गई है। कार्ड को एक्टिवेट करते ही उनकी खाते में 350 प्वॉइंट जोड़ दिये जाएंगे। उसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर प्वॉइंट जुड़ते रहेंगे। हर प्वॉइंट की कीमत 1 रुपए होगी और इससे रेलवे की वेबसाइट पर रेल टिकट बुक कराया जा सकेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी के जरिए ही टिकट बुकिंग करानी होगी।
पेट्रोल या डीजल भरवाना भी हुआ आसान
दूसरी तरफ आपको इस बात की भी जानकारी दें कि इस कार्ड में एनएफसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते इस कार्ड को स्वाइप किए बिना ही संपर्क रहित भुगतान की सुविधा मिलती है। यह कार्ड संपर्क रहित भुगतान की सुविधा देता है। इस कार्ड से पेट्रोल या डीजल भरवाने पर पेट्रोल पंप पर लगने वाला क्रेडिट कार्ड सरचार्ज भी नहीं देना होगा। आमतौर पर ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर सेवा लेने पर एक फीसदी का सरचार्ज देना होता है। लेकिन एसबीआई आईआरसीटीसी को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर यह वेव हो जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
