नयी दिल्ली। इस समय निवेश के बहुत सारे ऑप्शन आपके सामने हैं। एक से एक बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प मौजूद है, जिनमें पैसा भी सुरक्षित रहेगा। इनमें एफडी, म्यूचुअल फंड्स, पोस्ट ऑफिस स्कीम और शेयर बाजार शामिल हैं। एक और ऑप्शन है, जिसके बारे में अक्सर लोग जानते नहीं हैं। अगर जानते हैं तो ज्यादा ध्यान नहीं देते। ये ऑप्शन है बॉन्ड्स। बॉन्ड्स एक ऐसा निवेश ऑप्शन है, जिनमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और टैक्स भी बचता है। टैक्स फ्री बॉन्ड्स में आपका पैसा दोगुना भी हो सकता है। बहुत जल्द दिवाली आने वाली है और ये बॉन्ड्स में निवेश शुरू करने का अच्छा मौका होगा। यहां हम आपको ऐसे ही 4 बॉन्ड्स के बारे में बताएंगे, जो टैक्स बचाने के साथ आपको शानदार रिटर्न भी देंगे। सरकारी कंपनियों ने कुछ साल पहले टैक्स फ्री बॉन्ड जारी किए थे, जिन पर टैक्स फ्री इनकम के साथ सालाना ब्याज दर मिलती है।
8.46% आरईसी एन6 टैक्स फ्री बॉन्ड्स
ये एन6 सीरीज के बॉन्ड्स रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन ने जारी किए थे। इन पर 8.46 फीसदी की वार्षिक ब्याज दर मिलती है। इन्हें 2013 में जारी किया गया था। आरईसी एन6 टैक्स फ्री बॉन्ड्स में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार किया जाता है और इन्हें यहीं खरीदा और बेचा जा सकता है। इस ब्याज दर से आपका पैसा 10-11 साल में दोगुना हो सकता है। हालांकि ये बॉन्ड्स 8 साल बाद 2028 में एक्सपायर होंगे। इसके बाद आप अपना पैसा डबल होने तक इसी तरह के अन्य बॉन्ड्स में लगा सकते हैं। इन बॉन्ड्स पर हर साल सितंबर में ब्याज का भुगतान किया जाता है। इन बॉन्ड्स की फेस वैल्यू 1000 रु की है।
हुडको 8.2% एन2 सीरीज बॉन्ड्स
यह बॉन्ड भी एनएसई पर लिस्टेड है और वहीं से इन्हें खरीदा जा सकता है। हुडको 8.2% एन 2 सीरीज़ बॉन्ड्स पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है, जिसका सालाना भुगतान किया जाता है। ये बॉन्ड मार्च 2012 में जारी किए गए थे और मार्च 2027 में समाप्त होंगे। ये बॉन्ड एए रेटेड हैं, लेकिन हुडको एक सरकारी संस्थान है, इसलिए इसके डिफ़ॉल्ट की उम्मीद नहीं है।
8.01% आरईसी एन 5 सीरीज़ बॉन्ड्स
आरईसी एन 5 सीरीज़ बॉन्ड्स 8.01 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करते हैं। अधिकतर बैंकों की एफडी की तुलना में ये अच्छा ऑप्शन हो सकत है। इन बॉन्ड्स की मौजूदा फेस वैल्यू 1,000 है, मगर इस समय ये आपको 1,200 रुपये पर मिलेंगे। हालांकि वे करदाता जो सबसे अधिक वाले टैक्स स्लैब में आते हैं उनके लिए टैक्स के बाद 6.4% का रिटर्न बहुत ही आकर्षक है। ध्यान रहे कि कम कीमतों पर टैक्स फ्री बॉन्ड खरीदना बहुत अहम है, ताकि आपका रिटर्न अधिक हो।
हुडको 8.1% एन3 सीरीज़
हुडको के एन 3 सीरीज टैक्स बॉन्ड 8.1 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। इन बॉन्ड्स को मार्च 2012 में जारी किया गया था। ये मार्च 2022 में समाप्त हो जाएंगे। इन बॉन्ड्स की कीमत इस समय लगभग 1,100 रुपये है। इस बॉन्ड्स पर मिलने वाला रिटर्न बैंकों की एफडी और पोस्ट ऑफिस की स्कीम से बेहतर है। साथ ही बैंक एफडी ब्याज पर टैक्स भी लगेगा। जो लोग मैच्योरिटी तक बॉन्ड में निवेश रखना चाहते हैं उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications