Bihar Student Credit Card Scheme: हर स्टूडेंट चाहता है कि वह पढ़ाई अच्छे कॉलेज से करें। लेकिन अक्सर पैसे की कमी के कारण स्टूडेंट्स को काफी परेशानी होती है। लेकिन बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से आप आसानी से लोन पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड से मिलेगा 4 लाख का लोन
बिहार क्रेडिट कार्ड से आपको 4 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाएगा। इस स्कीम को शुरु करने के पीछे का उद्देश्य राज्य के 12वीं पास छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए लोन उपलब्ध कराया जाना है ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई अच्छे से कर पाएं। राज्य के वैसे विद्यार्थी जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे आगे पढ़ाई नहीं कर पाते है, उनके लिए यह योजना काफी मददगार साबित होती है।
नहीं देना पड़ेगा ब्याज
सबसे अच्छी बात इस योजना की ये है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता और इसमें आपको कोई ब्याज देना नहीं पड़ेगा।
अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अप्लाई करने के लिए छात्र / छात्रा का आधार कार्ड, दसवीं एवं 12वीं का मार्कशीट, माता-पिता एवं गारंटर के 2-2 पासपोर्ट साइज फोटो, उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले का प्रमाण, माता-पिता के बैंक अकाउंट का अंतिम 6 महीने का स्टेटमेंट, आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) होना चाहिए।
कौन-कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई
अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना के लिए आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, इस योजना के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
ऐसे करें क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई
- अगर आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग के अधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको "New Applicant रजिस्ट्रेशन" का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। अगले पेज पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फिर इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको सारी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- जिसे आपको ओटीपी के स्थान पर भरना होगा। इसके बाद आपका यूजर नेम और पासवर्ड आपको ईमेल के द्वारा प्राप्त हो जाएगा।
- अब आपको पोर्टल पर इस यूजरनेम और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना होगा। फिर आपको स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के ऑफ्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको पूछेगा सभी जानकारियों को दर्ज कर देना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके ईमेल पर आवेदन पत्र की पीडीएफ कॉपी और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी प्राप्त हो जाएगाी।
- छात्र एवं छात्राओं को उनके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के द्वारा काउंटर पर कब जाना है, इसकी सूचना दे दी जाएगी।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट्स को लेकर कांउटर पर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको मेल पर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications