एसबीआई ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग ट्रांजेक्शंस उपलब्ध कराने और उनकी बचत को सेफ बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठा रहा है।
नई दिल्ली: एसबीआई ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग ट्रांजेक्शंस उपलब्ध कराने और उनकी बचत को सेफ बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। कभी बैंक ग्राहकों को सुरक्षित ट्रांजेक्शंस के टिप्स सुझाता है तो कभी नए फीचर अपनी सर्विस में जोड़ता है। इसी दिशा में बैंक ने एक नया कदम उठाया है। SBI : ऑनलाइन डाउनलोड करें Home Loan इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग ट्रांजेक्शंस उपलब्ध कराने और उनकी जमा पूंजी सेफ रखने के लिए नई एटीएम सर्विस शुरू की है। इसके तहत अगर आप एटीएम में जाते हैं और अपना बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक करना चाहते हैं तो एसबीआई आपको एसएमएस भेजकर अलर्ट करेगा। यह सुविधा कोरोनो वायरस महामारी के बीच बढ़ रहे एटीएम धोखाधड़ी को रोकने के लिए शुरू की गई है। जानकारी दें कि एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि वह ग्राहकों को एटीएम फ्रॉड से बचाने के लिए एक नए फीचर की पेशकश कर रहा है।
एसबीआई ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
आपको बता दें कि एसबीआई ने ट्वीट के जरिए कहा कि नया फीचर यह है कि जब भी बैंक को एटीएम से बैलेंस इंक्वायरी या मिनी स्टेटमेंट की रिक्वेस्ट मिलेगी, एसबीआई उस डेबिट/एटीएम कार्ड से संबंधित ग्राहक को एसएमएस भेजकर अलर्ट करेगा। ऐसा इसलिए ताकि यह कन्फर्म किया जा सके कि ट्रांजेक्शन ग्राहक कर रहा है या उसके डेबिट कार्ड से कोई जालसाज। एसबीआई का कहना है कि अगर ट्रांजेक्शन कोई और कर रहा है तो बैंक के एसबीआई से ग्राहक को ट्रांजेक्शन की सूचना मिलने पर वह तुरंत अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करा सकेगा।
एसएमएस को लेकर रहें सावधान
एसबीआई ने ग्राहकों को सलाह दी है कि अगर बैलेंस इंक्वायरी या मिनी स्टेटमेंट की रिक्वेस्ट आपने नहीं डाली है तो इनसे जुड़े एसएमएस अलर्ट को नजरअंदाज न करें। यह किसी स्कैमर द्वारा आपके बैंक खाते का बैलेंस जानने की कोशिश हो सकती है। इसलिए ऐसी कोई भी कोशिश होने पर अपने बैंक को सूचित करें और कार्ड फ्रीज करने की रिक्वेस्ट डालें।
हाल में एसबीआई ने शुरु की ये नई सर्विसेज
हाल ही में इससे पहले, एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सभी एसबीआई एटीएम में अनधिकृत लेनदेन से बचने के लिए कार्डलेस कैश निकालने की सुविधा शुरू की थी। यह नई सुविधा 2020 की शुरुआत से सक्रिय है और एटीएम कार्डधारकों को वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की मदद से कैश निकाल सकते हैं। एसबीआई के एटीएम से आप सिंगल ट्रांजेक्शन में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये निकाल सकते हैं। जानकारी दें कि एसबीआई ने कुछ समय पहले डोरस्टेप एटीएम सर्विस भी शुरू की है। बैंक अपने ग्राहकों को अपने पैसे सुरक्षित रखने के तरीकों पर सुझाव दिए हैं। बैंक ने कहा, ग्राहक एटीएम-कम-डेबिट कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए पूरी गोपनीयता के साथ एटीएम लेनदेन करना चाहिए। एसबीआई ने 1 जुलाई से प्रभावी अपने एटीएम निकासी शुल्क को संशोधित किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications