सरकार की स्कीमों के नाम को लेकर फर्जी एसएमएस वायरल हो रहा है। जी हां देश में बेटियों के नाम पर एक फर्जी योजना को लेकर मैसेज वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली: सरकार की स्कीमों के नाम को लेकर फर्जी एसएमएस वायरल हो रहा है। जी हां देश में बेटियों के नाम पर एक फर्जी योजना को लेकर मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में कहा जा रहा है कि सुकन्या देव नाम की एक स्कीम चल रही है, जिसके तहत बेटी के नाम पर 6 लाख रुपये तक की रकम पाई जा सकती है। लेकिन यह दावा झूठा है और योजना फर्जी है। इस बार में PIB Fact Check ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इतना ही नहीं ट्वीट में कहा गया है कि लोगों के पास मैसेज आ रहे हैं, वो भारत सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस में सुकन्या देव योजना शुरू की गई है। इसमें 1 से 10 वर्ष तक की बेटी के नाम साल में 1000 रुपये जमा करने हैं। अगर 14 साल तक ऐसा किया जाता है तो बेटी को 21 साल की उम्र में 6 लाख रुपये मिलेंगे। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा करार दिया है। उसका कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा सुकन्या देव जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। सुकन्या समृद्धि योजना: दूसरे बैंक में सुकन्या समृद्धि खाते को कर सकते ट्रांसफर, जाने कैसे ये भी पढ़ें
बेटियों के लिए खास है सुकन्या समृद्धि योजना
बता दें कि सरकार की ओर से ‘सुकन्या समृद्धि योजना' चलाई जाती है। बेटियों के लिए काफी अहम योजना है। इसमें 10 साल तक की बच्ची के नाम पर पोस्ट ऑफिस या बैंकों में खाता खुलवाया जा सकता है। अकाउंट को मिनिमम 250 रुपये में खुलवाया जा सकता है और एक वित्त वर्ष में मिनिमम जमा 250 रुपये और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तय की गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलने के दिन से 14 साल पूरा होने तक निवेश करना होता है। लेकिन यह खाता बच्ची के 21 साल का होने पर मैच्योर होता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाला सालाना ब्याज 8.4 फीसदी है।
सरकार की इन योजनों के झांसे में न आएं हैं फेक
दूसरी ओर बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से ‘पीएम योजना' और ‘प्रधानमंत्री लोन योजना' नाम से कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है। ये दोनों स्कीम फर्जी हैं। इस बात की भी जानकारी पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट के जरिए दी है। बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक का कहना है इन दोनों स्कीम्स के नाम पर आम जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए इससे सावधान रहने की जरुरत है। ‘पीएम योजना' और ‘प्रधानमंत्री लोन योजना' नाम की कोई भी स्कीम सरकार नहीं चला रही है। बता दें कि लोगों को पीएम योजना के नाम से जो मैसेज आ रहा है, उसमें पीएम योजना के तहत व्यक्ति की पेंशन जनरेट होने की बात कही जा रही है। इसके साथ में एक लिंक भी दिया जा रहा है, जिस पर व्यक्ति से अपनी डिटेल्स कन्फर्म कराने को कहा जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री लोन योजना को लेकर कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार "प्रधानमंत्री लोन योजना' के तहत सभी आवेदनकर्ताओं को 2,00,000 रु की राशि दे रही है। यह राशि आधार कार्ड धारकों के खाते में आ रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दोनों तरह के दावों को फेक करार दिया है।
जानिए क्या है पीआईबी फैक्ट चेक
पीआईबी फैक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक की मदद ली जा सकती है। पीआईबी फैक्ट चेक को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेजा जा सकता है या फिर [email protected] पर मेल किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications