Retirement Planning:रिटायरमेंट में जीना चाहते हैं टेंशन फ्री लाइफ? यहां करें निवेश, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Best Retirement Planning: आज के समय में महंगाई आसमान छू रही है. ऐसे में एक अच्छा रिटायरमेंट प्लान बहुत जरूरी हो गया है. अगर सही समय अपना रिटायरमेंट प्लान शुरू कर देते हैं, तो आप ज्यादा से ज्यादा मुनाफा पा सकते हैं. आज हम जानेंगे की आप रिटायरमेंट प्लान के लिए कौन-कौन-सी जगह निवेश कर सकते हैं.

रिटायरमेंट की टेंशन हर किसी को है. क्योंकि महंगाई इतनी बढ़ रही है कि बुढ़ापे के लिए पैसे की बचत करना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में अगर आप एक अच्छा रिटायरमेंट प्लान बनाते हैं, तो आपको बुढ़ापे में पैसों की कोई तंगी नहीं होगी और आपर रिटायरमेंट लाइफ टेंशन फ्री जी पाएंगे.

retirement

रिटायरमेंट लाइफ में पैसो की कमी इसलिए हो जाती है क्योंकि एक उम्र के बाद हमारे पास कमाई का कोई जरिया नहीं रहता. ऐसे में सेविंग भी खत्म हो रहती है. इसलिए आपको ऐसे रिटायरमेंट प्लान की जरूरत है, जिससे आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. रिटायरमेंट प्लानिंग इसलिए भी जरूरी है, ताकि बुढ़ापे में पैसों की जरूरत पड़ने पर आपको किसी पर निर्भर ना रहना पड़े.

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme)

सरकार ने रिटायरमेंट में पेंशन स्कीम के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी. ये एक तरह से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पेंशन स्कीम है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप अटल पेंशन स्कीम के तहत पैसे निवेश करते हैं, तो आपको 60 साल की उम्र के बाद 1000 रुपये स 5000 रुपये तक पेंशन मिल सकती है. इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, वहीं ज्यादा से ज्यादा उम्र 60 वर्ष तक होनी ही चाहिए.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme)

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम से आप हर महीने एक निश्चित इनकम पा सकते हैं. ये योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है, तो इसमें रिस्क भी कम ही रहता है. इस योजनी की अवधि 5 साल की है. पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. वहीं 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं. ऐसे स्थिति में माता-पिता 4 लाख रुपये तक ही निवेश कर पाएंगे.

पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम को आप 1000 रुपये की राशि से शुरू कर सकते हैं. वहीं जमा राशि ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए. पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में ब्यादा दर 6.6 फीसदी है. इस स्कीम में मिलने वाला रिटर्न टीडीएस के दायरे में भी नहीं आता है.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) खास तौर पर वृद्ध लोगों के लिए ही बनाई गई है. इस स्कीम की अवधि 5 साल की है, वहीं इस स्कीम में आपको 8.2 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है. इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 60 साल या उसे ऊपर होनी चाहिए.

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड रिटायरमेंट लाइफ प्लान के लिए बेहतर विकल्प है. म्यूचुअल फंड एसआईपी में आप समय सीमा के आधार पर पैसे जमा करते हैं. ये अवधि 1, 3 या 6 महीने की होती है. इसमें आपको एकमुश्त पैसे देने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा म्यूचुअल फंड एसआईपी में आपको बाकी किसी भी स्कीम या बैंक एफडी से बेहतर रिटर्न मिलता है. एसआईपी का अनुमानित सालाना रिटर्न 12 फीसदी है. हालांकि ये रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.

बैंक एफडी

आप चाहे किसी भी बैंक की एफडी में निवेश कर ले, सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एफडी स्कीम पर 0.50 फीसदी ब्याज ज्यादा देती है.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+