Banking Lokpal: अक्सर बैंक में कामकाज करवाते समय ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम नहीं हो रहा है और आप बैंक की शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, तो आप बैंकिंग लोकपाल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

क्या होता है बैंकिंग लोकपाल?
आजकल लगभग सभी लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इन सेवाओं में बैंक खाता, एटीएम, ऋण जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं, जो बैंक अपने ग्राहकों को प्रदान करते हैं। देश के सभी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कार्य करते हैं। इस कारण RBI को बैंकों का बैंक भी कहा जाता है। कई बार ऐसा होता है कि बैंक अपने ग्राहकों के काम को करने से मना कर देते हैं ऐसे में आरबीआई ने ग्राहकों को सुविधा दी हुई है जिससे वो अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बैंकिंग लोकपाल से मिलेगी मदद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने के लिए बैंकिंग लोकपाल की नियुक्ति की है। यह एक ऐसा मंच है जहां ग्राहक बैंकों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। बैंकिंग लोकपाल के माध्यम से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बैंक की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के 30 दिनों के भीतर, बैंकिंग लोकपाल ग्राहकों की समस्या का समाधान करने का प्रयास करते हैं।
बैंकिंग लोकपाल में आप किस प्रकार की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं?
बैंकिंग लोकपाल में आप अलग-अलग मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इनमें बिना किसी उचित कारण के बैंक खाते को बंद कर देना, ज्यादा या गलत ब्याज दर लगाना, या फिर लोन पर ज्यादा ब्याज वसूलना भी शामिल है। इसके अलावा एटीएम से संबंधित कोई परेशानी, मोबाइल बैंकिंग से जुड़ी परेशानी होने पर भी आपको मदद मिल सकती है।
चेक क्लियरेंस में देरी, क्रेडिट कार्ड से संबंधित इश्यू और बैंक का गलत व्यवहार या उचित सर्विसेस प्रदान न करना भी इसमें शामिल है।
बैंकिंग लोकपाल में शिकायत कैसे दर्ज कराएं?
- सबसे पहले, https://cms.rbi.org.in वेबसाइट पर जाएं।
- "File a Complaint" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको एक ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और "Submit" पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपकी शिकायत सबमिट हो जाएगी।
- आपको एक "Complaint Reference Number" भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप बाद में अपनी शिकायत की स्टेट्स को ट्रैक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications