कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी से भी लोन लेना सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी से भी लोन लेना सस्ता हो गया है। इसी बीच बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने भी अपनी एमसीएलआर में कटौती कर चुके हैं। देश के निजी सेक्टर के बैंकों ने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या अन्य लोन की ब्याज दर नें कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है। बता दें कि ब्याज दरों में कटौती का असर सीधा आपकी ईएमआई पर होगा। ब्याज दर घटने से ईएमआई का बोझ भी कम होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सस्ता किया कर्ज
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज के लिए की गई है। इससे ग्राहकों के लिए कर्ज सस्ता होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि बैंक ने एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में कमी की है। नई दरें 12 अप्रैल 2020 से प्रभावी होंगी। कटौती के बाद बैंक में एक साल की अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर 8 फीसदी होगा, जो अभी 8.15 फीसदी है। वहीं वाहन, खुदरा और आवास ऋण एक साल वाली एमसीएलआर पर ही बेस्ड होता है। एक दिन से छह महीने अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर घटाकर 7.40-7.85 फीसदी कर दिया गया है।
एचडीएफसी बैंक से लोन लेना हुआ सस्ता
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिये अच्छी खबर है। एचडीएफसी बैंक ने अपने एमसीएलआर में 20 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नए रेट 7 अप्रैल 2020 से लागू होंगे। यानी अब एचडीएफसी बैंक का लोन सस्ता हो गया है। बैंक ने सभी अवधि की ब्याज दरों में कमी की है।
इससे पहले आरबीआई ने कोरोना वायरस के बीच अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की थी। कटौती के बाद, बैंक के ओवरनाइट टेन्योर के लिये रेट 7.8 फीसदी से घटकर 7.6 फीसदी पर आ गया है।
- वहीं, 1 महीने के लिये एमसीएलआर 7.85 फीसदी से कम होकर 7.65 फीसदी पर पहुंच गया है।
- 3 महीने के टेन्योर के लिये रेट 7.9 से घटकर 7.7 फीसदी हो गया है।
- 6 महीने के लिये एमसीएलआर 8 फीसदी से 7.8 फीसदी पर आ गया है।
- 1 साल के लिये रेट 8.15 फीसदी से घटकर 7.95 फीसदी पर पहुंच गया।
- वहीं, 2 साल के टेन्योर के लिये एमसीएलआर 8.25 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गया है।
- 3 साल के लिये यह 8.35 से गिरकर 8.15 फीसदी पर पहुंच गया है। एचडीएफसी बैंक का बेस रेट 8.65 फीसदी पर आ गया है।
एसबीआई ने घटाई ब्याज दरें
एसबीआई ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में 35 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। एसबीआई ने सभी बचत खातों की जमा रकम पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की। एसबीआई ने सभी अवधि के रिटेल और बल्क जमा पर भी ब्याज दर में 0.20 फीसदी से एक फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है। बैंक ने ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी करने की घोषणा की। जमा रकम पर नई ब्याद दरें 15 अप्रैल से लागू होगी। 15 अप्रैल से ब्याज दर 3 फीसदी से घटकर 2.75 फीसदी हो जाएगी। नई दरों के लागू होते ही 1 लाख तक जमा पर आपको इस राशि पर अब 3 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख से ऊपर की जमा राशि पर 2.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। दूसरी केनरा बैंक ने खुद में विलय हुए सिंडिकेट बैंक के लिए सभी अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर में 0.35 फीसदी तक की कटौती की है। नई दरें 7 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
